113KM की स्‍पीड, 15,000 से ज्‍यादा लोग भागे... वियतनाम की ओर बढ़ रहा है कयामत का तूफान

Weather Alert Vietnam: दक्षिण एशिया एक बार फिर प्रकृति के प्रचंड रूप से कांप उठा है. फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद अब टाइफून 'बुआलोई' (Typhoon Bualoi) वियतनाम की ओर तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में अलर्ट की स्थिति है.

At 113 km more than 15000 people fled devastating storm is heading towards Vietnam
Image Source: Freepik

Weather Alert Vietnam: दक्षिण एशिया एक बार फिर प्रकृति के प्रचंड रूप से कांप उठा है. फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद अब टाइफून 'बुआलोई' (Typhoon Bualoi) वियतनाम की ओर तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में अलर्ट की स्थिति है. 113 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह तूफान अब तक का सबसे खतरनाक बताया जा रहा है, जो कि सिर्फ तेज हवाओं का नहीं, बल्कि बाढ़, लैंडस्लाइड और तबाही के पूरे पैकेज के साथ दस्तक देने वाला है.

सरकार ने इसे "डुअल डिजास्टर" की स्थिति बताते हुए राष्ट्रीय आपातकाल जैसी तैयारी शुरू कर दी है. अब तक 15,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा चुका है, और हजारों सैनिक राहत-बचाव में जुटा दिए गए हैं.

क्या है बुआलोई की तबाही की तस्वीर?

टाइफून बुआलोई की ताकत सामान्य तूफानों से दोगुनी बताई जा रही है. वियतनाम के मध्य और उत्तरी प्रांतों में 600 मिमी तक बारिश की चेतावनी जारी है. नदियों का जलस्तर 9 मीटर तक बढ़ सकता है. फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड और तेज हवाएं जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं.

लोगों में डर का माहौल, हवाई अड्डे और स्कूल बंद

विन्ह, ह्यू और क्वांग त्रि जैसे शहरों में लोग घर की छतों को बोरी से ढककर तूफान से बचाव कर रहे हैं. बुर्इ थी तुएत, जो विन्ह की एक स्थानीय निवासी हैं, ने कहा, "हम टाइफून काजिकी में पहले ही सब कुछ खो चुके हैं, अब इस बार डर कहीं ज्यादा है." दा नांग समेत चार प्रमुख हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं. सोमवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, और यह आगे भी बढ़ाई जा सकती है.

क्यों बार-बार तूफानों की चपेट में आता है वियतनाम?

वियतनाम का भौगोलिक स्थान ही इसकी सबसे बड़ी चुनौती है. इसका लंबा समुद्री तट सीधे दक्षिण चीन सागर से जुड़ा है, जो हर साल दर्जनों शक्तिशाली तूफानों की राह बनता है. पिछले साल का टाइफून यागी याद करें तो उसने ही 300 लोगों की जान ली और 3.3 अरब डॉलर का नुकसान कर दिया था.

सरकार अलर्ट मोड में, पर खतरा अभी टला नहीं

वियतनाम सरकार ने राहत कार्य के साथ-साथ चेतावनी दी है कि यह सिर्फ शुरुआत है. टाइफून बुआलोई की ताकत आने वाले 48 घंटों में और भी बढ़ सकती है. नदियों के आसपास के इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों से तत्काल ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें- कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 लाख के इनामी तीन नक्सली ढेर; हथियार बरामद