Rashifal, 2 January 2024: इन राशि वालों को बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा होगा मुनाफा, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

Rashifal, 2 January 2024: इन राशि वालों को बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा होगा मुनाफा, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

नई दिल्ली, धर्म डेस्क:  हिंदू पंचांग के अनुसार सप्ताह के हर दिन किसी न किसी भगवान की पूजा की जाती है. इसी तरह आज मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों (Daily Horoscope) को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा और कौन रोमांटिक विचारों और  सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे. पढ़ें मेष से मीन राशि तक क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे? 

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले लोगों  का दिन आज उतार चढ़ाव वाला रहने वाला है. नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो परिवार वालों की सलाह जरूर लें. वाहन चलाते समय ध्यान रखें और पत्नी की सेहत का ख्याल रखना होगा.  

2. वृषभ राशि (Tauras)

वृष राशि के लोग बिजनेस को लेकर किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ काम करने का समय आज आ गया है. नए पार्टनर का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें.

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का मन आज आध्यात्म की ओर झुका रहेगा. परिवार का कोई आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा दिखाएगा. धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा. सेहत को लेकर थकाम महसूस कर सकते हैं. 

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों का दिन आज शानदार रहने वाला है. आपका रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा जिसमें किसी विशेष व्यक्ति का साथ मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा और काम करने में उर्जा बनी रहेगी. कहीं बाहर घुमने-फिरने जा सकते हैं.

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन संभलकर चलने वाला है. वाहन चलाते समय ध्यान दें और किसी लंबी यात्रा पर ना जाएं. बिजनेस में कोई नया काम शुरू ना करें. पत्नी से लड़ाई हो सकती है.

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों की बात करें तो आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. खान-पान का ध्यान देना होगा नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बिजनेस में अपने पार्टनर की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है. वाद-विवाद करने से बचें.

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहने वाला है. कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं, स्वास्थ्य में सुधार होगा.  परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है और बिजनेस में लाभ होगा. सोच-समधकर कोई फैसला लें.

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. विवाद से खुद को दूर रखें. कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ नहीं है. कोई हानि उठानी पड़ सकती है. सेहत का ख्याल रखें.

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा. रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा और किसी साथा का साथ मिल सकता है. परिवार में किसी की शादी की बात हो सकती है. लव लाइफ अच्छी रहेगी.

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहेगा. किसी प्रिय साथी का साथ मिल सकता है. बिजनेस में नई साझेदारी करें. पत्नी से लड़ाई हो सकती है. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोग की बात करें तो विवाद से आज आपको दूर रहना होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है. काम के सिलसिले में किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों का दिन बेहतर रहने वाला है. बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. परिवार में लड़ाई के चलते मन थोड़ा अशांत रहेगा. सेहत का ख्याल रखें. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.