नई दिल्ली, धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि के स्वामी बृहस्पति है. ऐसी स्थिति में इस राशि के जातक के इष्ट देव भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी होते हैं. नए साल की शुरुआत होने वाली है. ये साल मीन राशि वालों के लिए धन की दृष्टि से न तो लाभदायक रहने वाला है और न ही घाटे वाला. नौकरी, पेशे, करियर के अलावा लव लाइफ और हेल्थ कैसी रहेगी. ये जानने के लिए पढ़ें (Meen Yearly Rashifal 2024) वार्षिक राशिफल-
बिजनेस और आर्थिक स्थिति
मीन राशि वालों पर साल के शुरुआती दो महीनों में बुध-बृहस्पति का नवम-पंचम राजयोग रहेगा. ऐसे में परिस्थितियां तेजी से बदलेंगी. इस साल मीडिया, मेडिकल, खाद्य एवं पेय पदार्थ, कपड़ा, फैशन, एनीमेशन से संबंधित बिजनेस करने वाले लोगों को अधिक लाभ मिल सकता है. अक्टूबर महीने में धोका मिसने से बिजनेस पर असर पडे़गा और धन की दिक्कत होगी. अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना है तो फरवरी, अप्रैल, जुलाई, अगस्त, नवंबर में करें. आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी.
परिवार और लव लाइफ
साल 2024 में परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. माता, पिता, भाई-बहन तथा परिवारजनों से अच्छी निकटता रहेगी. प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे. पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी. लव लाइफ में अपने पार्टनर पर अत्यधिक विश्वास धोखा दे सकता है इसलिए सावधान रहें. कोई आपको पसंद कर सकता है और आपकी भी रुचि हो सकती है.
कैसी रहेगी सेहत और यात्रा?
साल 2024 के पहले छह महीनों में स्वास्थ्य और यात्रा के मामले में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. जून से नवंबर के बीच छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी. शारीरिक परेशानियां के कारण काम में भी असर पडे़गा. फेफड़ों में संक्रमण, बुखार, सिरदर्द, रक्तचाप की समस्या हो सकती है. तनाव हो सकता है तो ऐसे में मेडिटेशन करें. बिजनेस टूर, परीक्षा के लिए यात्रा और तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं. ज्योतिष के अनुसार हर बृहस्पति को पीला वस्त्र पहने और 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नम:' मंत्र का 57 हजार जाप करें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.