नई दिल्ली, धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. शनिदेव को न्याय कर्मदाता व ग्रहों का न्यायाधीश कहा गया है. कुंभ राशि के लोग कला, संगीत, शिल्प और साहित्य में रुचि रखते हैं. अपनी भावनाओं और बातों को गुप्त रखने के कारण इन्हें काफी कष्टों का सामना भी करना पड़ता है. कुंभ राशि (Aquarius Zodiac Sign) के जातकों की अगले साल व्यवसाय, करियर, लव लाइफ से लेकर हेल्थ कैसी रहेगी. ये जानने के लिए पढ़ें (Kumbh Yearly Rashifal 2024) वार्षिक राशिफल-
व्यापार और आर्थिक स्थिति
कुंभ राशि के लोगों पर शनि-केतु का षोडशोपचार दोष रहेगा. इसकी वजह से आप साल 2024 में आ रही परेशानियों से लड़ने की कोशिश करेंगे और सकारात्मक परिणाम मिलेगा. इस साल शुरुआत में आर्थिक स्थिति ठीक ठी नहीं रहेगी. बाद में ये कुछ हद तक ठीक होगी. बिजनेस की बात करे तो अच्छे परिणाम मिलेगा और कुछ नया करने के बारे में भी सोच सकते हैं. निवेश करने में सावधानी बरतें.
परिवार और लव लाइफ
साल 2024 कुंभ राशि वालों की परिवार, प्रेम और रिश्तों के मामले में परीक्षा लेने वाला है. इस साल आप कई बार चीजों को लेकर परेशान रहेंगे. लेकिन जब चीजें ठीक होंगी तो खुद पर और ईश्वर पर विश्वास बढ़ जाएगा. पारिवारिक परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा लेकिन आप धीरे-धीरे संभल जाएंगे. लव लाइफ की बात करें तो इस साल कोई नया साथी आ सकता है, जो आपके लिए अच्छा साबित होगा.
कैसी रहेगी सेहत?
सेहत की बात करें तो इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहेंगे. परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन इस दौरान संभल कर रहना होगा. अचानक तेज गति से गाड़ी चलाने से दुर्घटना के संकेत हैं. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कुछ बाधाएं ला सकती हैं आपको सतर्क रहना होगा. पेट की समस्या हो सकती है. ज्योतिष के अनुसार प्रतिष्ठित शनि यंत्र ले और उसे काले कपड़े पर साबुत उड़द या उड़द की दाल से बनाकर स्थापित करें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.