Maha Shivratri 2024: नए साल में इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानें कब से शुरू होगा सावन का महीना?

Maha Shivratri 2024: नए साल में इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानें कब से शुरू होगा सावन का महीना?

नई दिल्ली, धर्म डेस्क: नए साल की दस्‍तक होने वाली है और इसी के साथ लोगों के मन में नए साल का फेस्टिवल कैलेंडर जानने की भी उत्‍सुकता है. साल 2024 में भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि हर साल (Maha Shivratri 2024) फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की जाती. नए साल में 2024 में महाशिवरात्रि कब है, पूजा का मुहूर्त  और सावन की शिवरात्रि कब है? चलिए जानते हैं...

अगले साल कब है महाशिवरात्रि? (Maha Shivratri Date)

पंचांग के अनुसार नए साल में महाशिवरात्रि 8 मार्च (शुक्रवार) के दिन मनाई जाएगी. फाल्गुन माह के कृष्ण चतुर्दशी तिथि की शुरुआत- 08 मार्च, रात 09.57 मिनट से होगी. चतुर्दशी तिथि का समापन- 9 मार्च- शाम 06.17 मिनट पर होगा.

महाशिवरात्रि का शुभ पूजा मुहूर्त (Maha Shivratri Puja Muhurat)

महाशिवरात्रि पूजा का मुहूर्त- 8 मार्च 2024, देर रात 12. 07 मिनट से मध्य रात्रि 12.56 मिनट तक 
सूर्योदय से लेकर दिन में कभी भी महाशिवरात्रि की पूजा की जा सकती है. 

अगले साल सावन की शिवरात्रि कब है? (Sawan Shivratri)

सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय होता है. कृष्ण चतुर्दशी तिथि को सावन की शिवरात्रि मनाई जाती है. साल 2024 में ये महीना 22 जुलाई से शुरू होगा और इसका समापन 19 अगस्त को होगा. यानी सावन मास में सोमवती अमावस्या और सोमवती पूर्णिमा दोनों का संयोग बनेगा. बता दें कि इससे पहले ये संयोग 1997 और आखिरी बार साल 2017 में बना था.