AI Chatbot: आजकल AI चैटबॉट्स हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ये हमें सवालों के जवाब देते हैं, काम को आसान बनाते हैं और डिजिटल दुनिया में जानकारी ढूंढने में मदद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सवाल जो आप मजाक में या जिज्ञासा से पूछते हैं, वो आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकते हैं? जी हां, कई देशों में साइबर लॉ इतने सख्त हो चुके हैं कि इन चैटबॉट्स से गलत सवाल पूछना भी अपराध हो सकता है. यह एक नया डिजिटल खतरा है, जिसमें एक छोटी सी लापरवाही भी बड़ी सजा का कारण बन सकती है.
गैर-कानूनी जानकारी पूछना अपराध
कभी-कभी लोग चैटबॉट्स से ऐसे सवाल पूछ लेते हैं जो कानूनी रूप से प्रतिबंधित होते हैं. उदाहरण के लिए, हथियार बनाने की जानकारी, बैंकिंग सिस्टम को हैक करने की तकनीक, किसी की जानकारी चुराने के तरीके या साइबर अटैक के बारे में पूछना. भारत में IT Act और साइबर सुरक्षा कानूनों के तहत ऐसी जानकारी मांगना भी अपराध माना जाता है. अगर आपकी ऐसी गतिविधियां सिस्टम के लॉग्स में रिकॉर्ड हो जाती हैं, तो जांच एजेंसियां इसे संदिग्ध मान सकती हैं और आपके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर सकती हैं.
हिंसा और अवैध गतिविधियों से जुड़े सवाल
चैटबॉट्स से जुड़े एक और गंभीर जोखिम की बात करें तो वह है हिंसा भड़काने या अवैध गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मांगना. उदाहरण के लिए, दंगे फैलाने के तरीके या किसी संगठन के अवैध कामकाज के बारे में सवाल पूछना. अगर चैटबॉट इस तरह के सवालों पर प्रतिक्रिया देता है, तो यह गंभीर अपराध बन सकता है और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो जाती हैं. आपका सवाल रिकॉर्ड में सुरक्षित रहता है और इस पर कार्रवाई की जा सकती है.
संवेदनशील सरकारी डेटा की जानकारी
चैटबॉट्स से कभी भी सरकारी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पूछना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है. जैसे, पुलिस नेटवर्क कैसे काम करता है, सैन्य सिस्टम को तोड़ने के तरीके या सरकारी वेबसाइटों में घुसपैठ के बारे में जानकारी मांगना. ऐसे सवालों को कई देशों में जासूसी या साइबर आतंकवाद के तहत अपराध माना जाता है, और इसके लिए आपको जेल की सजा भी हो सकती है. इस प्रकार के सवालों से ना केवल आपकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, बल्कि आप देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रहे होते हैं.
किसी की निजी जानकारी निकालने की कोशिश
कभी भी चैटबॉट से किसी की निजी जानकारी जैसे पता, बैंक डिटेल, लोकेशन या अन्य व्यक्तिगत डेटा मांगना अपराध है. यह साइबर स्टॉकिंग और डेटा चोरी के अंतर्गत आता है. डिजिटल सिस्टम में इस तरह की क्वेरी सेव हो जाती है और जब शिकायत की जाती है, तो इसे ट्रैक करना बेहद आसान होता है. आपकी ऐसी गतिविधि न केवल आपके लिए कानूनी समस्या पैदा कर सकती है, बल्कि यह आपके खिलाफ अपराध की गंभीर धाराएं भी लागू कर सकती हैं.
कैसे बचें?
गैर-कानूनी या प्रतिबंधित जानकारी कभी न मांगें.
मज़ाक में भी खतरनाक या अवैध सवाल न पूछें.
साइबर सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूक रहें और इनका पालन करें.
हर सवाल सोच-समझकर पूछें, क्योंकि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किए गए सवाल हमेशा रिकॉर्ड रहते हैं और भविष्य में किसी भी समय उनका इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: फुल चार्ज होने के चंद मिनट बाद ही खत्म हो जाती है नए स्मार्टफोन की बैटरी? जानें कारण और आसान समाधान