CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आ सकते हैं नतीजे

CBSE 12th Result Update: सीबीएसई बोर्ड ने इस साल 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित करवाई थीं. परीक्षा खत्म हुए काफी समय हो चुका है और अब छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

Big update regarding CBSE 12th Result 2026 know when the results can come
Image Source: ANI/ File

CBSE 12th Result Update: सीबीएसई बोर्ड ने इस साल 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित करवाई थीं. परीक्षा खत्म हुए काफी समय हो चुका है और अब छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. आज सुबह से सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दोपहर 3 बजे के बाद या शाम 4 बजे तक रिजल्ट जारी हो सकता है. 

लेकिन देर शाम तक भी नतीजे जारी नहीं किए गए. वहीं उमंग ऐप और डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अभी “कमिंग सून” लिखा दिखाई दे रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि सीबीएसई 12वीं रिजल्ट अगले 1 से 2 दिनों के भीतर जारी किया जा सकता है.

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
  • वहां “CBSE Class 12 Scorecard PDF” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर भरें.
  • जन्म तिथि की जानकारी दर्ज करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें.

DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

  • सबसे पहले डिजिलॉकर पर जाएं.
  • स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड, स्कूल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • मोबाइल नंबर को ओटीपी से वेरीफाई करें.
  • अब मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • “CBSE 12th Marksheet PDF” सर्च करें.
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें.

UMANG ऐप से कैसे देखें रिजल्ट?

  • गूगल प्ले स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप में लॉगिन करें.
  • मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें.
  • “CBSE 12th Marksheet PDF” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई दे जाएगी.
  • उसे डाउनलोड करके सेव कर लें.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: हार्दिक पांड्या की छुट्टी के संकेत! मुंबई इंडियंस की कमान संभाल सकता है ये स्टार खिलाड़ी