India vs Pakistan: भारतीय क्रिकेट टीम करीब दो महीने बाद एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने जापान जाएगी. इस बार एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होंगे. क्रिकेट का शेड्यूल भी जारी हो चुका है और अब फैंस की नजर भारत और पाकिस्तान के संभावित मुकाबले पर है.
कब हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच?
फिलहाल एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच तय नहीं है. दोनों टीमों की टक्कर सिर्फ खास परिस्थितियों में ही हो सकती है. रुष क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को टॉप सीड मिलने की वजह से इन चारों टीमों को सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है.
अगर भारत और पाकिस्तान अपनी-अपनी क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मैच जीतते हैं, तभी दोनों टीमों का सामना हो सकता है. ऐसे में दोनों के बीच मुकाबला 1 अक्टूबर को होने वाले पहले सेमीफाइनल में देखने को मिल सकता है.
महिला टीमों की टक्कर कब होगी?
महिला क्रिकेट का शेड्यूल अलग है. टूर्नामेंट की शुरुआत क्वार्टरफाइनल से होगी. के अनुसार भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ब्रैकेट में रखा गया है. इसलिए दोनों टीमें फाइनल से पहले आमने-सामने नहीं आ सकतीं. गर दोनों टीमें अपने-अपने क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले जीतती हैं, तो 22 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है.
एशियन गेम्स में भारत का रिकॉर्ड
क्रिकेट को पहली बार 2010 एशियन गेम्स में शामिल किया गया था. हालांकि भारत ने 2010 और 2014 के एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था. वहीं, 2018 एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल ही नहीं किया गया था.
2022 एशियन गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीता था. ब तक भारत ने एशियन गेम्स क्रिकेट में कुल 2 मेडल जीते हैं और दोनों ही गोल्ड मेडल रहे हैं. इस बार भी भारतीय टीम से गोल्ड जीतने की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में भीषण फिदायीन अटैक, सेना की चौकी को बनाया निशाना, इतने लोगों की हुई मौत