Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना एक बहुत ही पॉपुलर सरकारी योजना है, जो खासतौर पर बेटियों के लिए बनाई गई है. इस स्कीम को लोग इसीलिए पसंद करते हैं क्योंकि इसमें अच्छे रिटर्न मिलते हैं. इस योजना के तहत निवेश करने पर आपको 8.2% का आकर्षक रिटर्न मिलता है.
इस योजना का पूरा लाभ उठाने के लिए आपको कुछ खास नियमों का पालन करना होता है. एक नियम यह है कि अगर आपने 31 मार्च तक इस योजना में निवेश नहीं किया, तो आपका खाता इनएक्टिव हो सकता है.
निवेश के नियम
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए हर वित्तीय वर्ष में कम से कम एक बार पैसा डालना जरूरी है. अगर आप एक साल भी निवेश नहीं करते, तो आपका खाता इनएक्टिव हो सकता है.
ध्यान रखें कि आपको हर साल पैसा जमा करना है, चाहे ₹250 ही क्यों न डालें.
कौन कर सकता है निवेश?
यह योजना केवल बेटियों के लिए है, और इसमें माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर निवेश कर सकते हैं. एक परिवार में केवल दो बेटियों के लिए इस स्कीम के तहत खाता खोला जा सकता है. यह सरकारी योजना है, इसलिए यहां आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है.
पैसा निकालने के नियम
आप इस खाते से पैसे अपनी बेटी की शिक्षा के लिए निकाल सकते हैं. लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं:
इस योजना के तहत जमा किया गया पैसा आपको बेटी के 18 साल का होने के बाद मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- विराट-रोहित के फैंस की मांग होगी पूरी! कई क्रिकेट बोर्ड ने RO-KO को लेकर BCCI से की ये मांग; जानें पूरी डिटेल