विराट-रोहित के फैंस की मांग होगी पूरी! कई क्रिकेट बोर्ड ने RO-KO को लेकर BCCI से की ये मांग; जानें पूरी डिटेल

Rohit Sharma & Virat Kohli: भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी, रोहित शर्मा और विराट कोहली, अब केवल एक फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आते हैं. दोनों ही वनडे मैचों में खेलते हैं, जिससे फैंस को उन्हें ज्यादा एक्शन में देखने का मौका नहीं मिलता.

Virat Rohit fans demands will be fulfilled Several cricket boards have made these demands BCCI
Image Source: Social Media

Rohit Sharma & Virat Kohli: भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी, रोहित शर्मा और विराट कोहली, अब केवल एक फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आते हैं. दोनों ही वनडे मैचों में खेलते हैं, जिससे फैंस को उन्हें ज्यादा एक्शन में देखने का मौका नहीं मिलता. लेकिन अब फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है. भारत को आने वाले समय में कई देशों का दौरा करना है, और कई क्रिकेट बोर्डों ने बीसीसीआई से वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने की मांग की है.

टीम इंडिया ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. इसके बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगी. इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया की 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी भी शुरू हो जाएगी. कई क्रिकेट बोर्ड ने वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने की मांग की है, ताकि वर्ल्ड कप के लिए अच्छे से तैयारी की जा सके.

आईपीएल 2026 के बाद व्यस्त कार्यक्रम

आईपीएल 2026 के बाद भारत को काफी व्यस्त कार्यक्रम का सामना करना पड़ सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप 2027 के करीब आने की वजह से पिछले दो महीनों में कई क्रिकेट बोर्डों ने बीसीसीआई से वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने की मांग की है, और बीसीसीआई ने इस पर सहमति भी दी है. अब भारत ज्यादा वनडे मैच खेलेगा, जो सिर्फ वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए नहीं, बल्कि रोहित और विराट जैसे सितारों के कारण भी होगा. इन दोनों की मौजूदगी से फैंस की संख्या बढ़ेगी, और मैचों का प्रचार भी अच्छा होगा.

श्रीलंका क्रिकेट ने भी की मांग

भारत को इस साल श्रीलंका का भी दौरा करना है, हालांकि इसके शेड्यूल की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. इस दौरे पर तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई से संपर्क किया है और मांग की है कि इन मैचों की संख्या बढ़ाई जाए. इसका कारण रोहित और विराट को बताया जा रहा है, जिनकी वजह से दर्शक संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.

भारत करेगा इंग्लैंड का दौरा

भारत को इंग्लैंड का भी दौरा करना है, जहां 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. इस दौरे के दौरान भारत आयरलैंड के खिलाफ भी एक सीरीज खेल सकता है. आयरलैंड के खिलाफ या तो 3 मैचों की टी20 सीरीज होगी या फिर वनडे सीरीज. हालांकि, यह तय नहीं हुआ है कि यह सीरीज आयरलैंड में होगी या इंग्लैंड में किसी अन्य मैदान पर. साउथैम्पटन का नाम इस सीरीज के लिए सामने आया है, लेकिन अभी तक कुछ कंफर्म नहीं है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही 'धुरंधर 2' का जलवा, एडवांस बुकिंग में ही तोड़े रिकॉर्ड, बंपर ओपनिंग तय!