Apple Event: iPhone, Macbook, iPad... कम कीमत में लॉन्च होंगे नए प्रोडक्ट्स! कब होगा ऐपल का खास इवेंट?

Apple Inc. ने साल 2026 के अपने पहले इवेंट की घोषणा कर दी है. कंपनी 4 मार्च को एक खास मीडिया इवेंट आयोजित करने जा रही है.

Apple Special Event On 4th March iPhone Macbook iPad new products
Image Source: Social Media

Apple Special Event 2026: Apple Inc. ने साल 2026 के अपने पहले इवेंट की घोषणा कर दी है. कंपनी 4 मार्च को एक खास मीडिया इवेंट आयोजित करने जा रही है. इस इवेंट में iPhone 17e, नए मैकबुक और नए iPad मॉडल पेश किए जाने की उम्मीद है.

यह इवेंट न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में आयोजित होगा. आमतौर पर ऐपल अपने इवेंट कैलिफोर्निया स्थित Apple Park में करता है, लेकिन इस बार यह मीडिया एक्सपीरियंस इवेंट है. कंपनी मीडिया को अपने नए प्रोडक्ट्स का अनुभव कराने के लिए इन जगहों पर बुला रही है. उम्मीद की जा रही है कि इसी दौरान प्रेस रिलीज के जरिए नए प्रोडक्ट्स की घोषणा की जा सकती है.

iPhone 17e और नए डिवाइस की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 मार्च के इवेंट में iPhone 17e मॉडल के साथ बजट मैकबुक और कुछ iPad अपग्रेड की जानकारी दी जा सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी प्रोडक्ट की पुष्टि नहीं की है.

कंपनी द्वारा साझा किए गए पोस्ट में “Apple Experience” का जिक्र है, जिससे संकेत मिलता है कि यह इवेंट प्रोडक्ट एक्सपीरियंस पर केंद्रित होगा. फिर भी संभावना है कि इसी मंच से नए डिवाइस पेश किए जाएं.

M5 MacBook Pro में मिल सकते हैं अपग्रेड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए MacBook Pro में M5 चिप दी जा सकती है. इसमें पहले मॉडल की तुलना में बेहतर हार्डवेयर मिलने की उम्मीद है. कंपनी ने अक्टूबर में पिछला मॉडल लॉन्च किया था और अब अपग्रेड वर्जन लाया जा सकता है.

बजट मैकबुक मॉडल पर भी सबकी नजर रहेगी, क्योंकि इसे किफायती विकल्प के रूप में पेश किया जा सकता है.

छह रंगों में आ सकते हैं नए मैकबुक

लीक जानकारी के अनुसार, आने वाले मैकबुक छह रंगों में लॉन्च हो सकते हैं. इनमें हल्का पीला, हल्का हरा, नीला, गुलाबी, सिल्वर और गहरा ग्रे रंग शामिल हो सकते हैं.

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि iPad Air में M4 चिप मिल सकती है. हालांकि इन सभी फीचर्स को लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें- अब बिना इंटरनेट के ले सकेंगे AI का मजा, भारतीय मॉडल 'Sarvam Edge' ने किया कमाल, टेक दुनिया में हलचल!