Koyal Mallick Resignation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार के बाद पार्टी में लगातार हलचल बनी हुई है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. टीएमसी की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
जानकारी के मुताबिक, कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया. हालांकि, उन्होंने इस्तीफा देने की वजह सार्वजनिक नहीं की है.
भूपेंद्र यादव से भी की मुलाकात
सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा देने के बाद कोयल मल्लिक दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर भी पहुंचीं. इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
प.बंगाल:TMC राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) July 16, 2026
राज्यसभा MP के पद से कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा
Watch : https://t.co/3fJ4B969tt #WestBengal #TMC #KoelMallick #Bharat24Digital@AITCofficial @GunjandixitJN pic.twitter.com/cBQketHPV7
दो महीने में चौथा इस्तीफा
पिछले दो महीनों में टीएमसी की ओर से राज्यसभा से यह चौथा इस्तीफा है. इससे पहले सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं.
भाजपा में शामिल हुए तीन पूर्व सांसद
इस्तीफा देने के बाद सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भाजपा में शामिल हो गए थे. पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा ने तीनों को पश्चिम बंगाल की खाली हुई राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बना दिया.
उपचुनाव में जीत की संभावना
पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के मौजूदा संख्या बल को देखते हुए 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव में इन तीनों उम्मीदवारों की जीत की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें- 39 दिन, 50 मौत... मुनीर की सेना ने PoJK में मचाया कत्लेआम, ये रिपोर्ट जानकर रह जाएंगे दंग!