पहले ग्लास टूटा फिर हाथ...अंकिता लोखंडे के पति विक्की की हालत हुई खराब; खून से लथपथ कपड़े और वॉशरूम

बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और कारोबारी विकी जैन हाल ही में एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए. घटना इतनी भयानक थी कि उनके हाथ पर गहरे घाव आए और सर्जरी की नौबत आ गई.

Ankita Lokhande Husban Vikky Jain Hospitalised know what is the reason
Image Source: Social Media

बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और कारोबारी विकी जैन हाल ही में एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए. घटना इतनी भयानक थी कि उनके हाथ पर गहरे घाव आए और सर्जरी की नौबत आ गई. विकी को अस्पताल में भर्ती कर 45 टांके लगाने पड़े और हाथ की बनावट सुधारने के लिए डॉक्टरों को दो घंटे तक ऑपरेशन करना पड़ा.


12 सितंबर की दोपहर विकी जैन के लिए एक आम दिन जैसा ही था, लेकिन एक छोटी सी चूक बड़े हादसे में बदल गई. HT को दिए इंटरव्यू में विकी ने बताया कि वह छाछ का गिलास उठा रहे थे, लेकिन अचानक वह हाथ से फिसल गया. उन्होंने तुरंत उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसी प्रयास में गिलास उनके हाथ में ही टूट गया. नतीजा – हथेली और बीच की उंगली बुरी तरह कट गई. विकी कहते हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा भी हो सकता है. पलभर में पूरा बाथरूम और मेरे कपड़े खून से भर गए. मुझे खुद को संभालना पड़ा क्योंकि अगर मैं घबरा जाता, तो अंकिता और भी ज्यादा डर जाती.”

इलाज की जल्दबाज़ी में ChatGPT से पूछा इलाज!

हादसे के बाद जब वे अस्पताल जा रहे थे, तो विकी ने बताया कि उन्होंने रास्ते में ही ChatGPT पर घाव का इलाज सर्च करने की कोशिश की. इस पर अंकिता घबरा गईं और लगभग रोते हुए बोलीं – “ये कोई मजाक नहीं है विकी, हमें डॉक्टर के पास ही जाना होगा.”

गंभीर चोट और सर्जरी

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि विकी की उंगली के टेंडन को नुकसान पहुंचा है और हाथ की शेप भी बिगड़ चुकी है. डॉक्टरों ने तुरंत रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी करने का निर्णय लिया, जो करीब 2 घंटे तक चली. इस दौरान विकी की मां बिलासपुर में थीं, और अस्पताल में उनके साथ सिर्फ अंकिता लोखंडे थीं. विकी ने कहा, “अंकिता ने हर जिम्मेदारी संभाली. वो परेशान थीं, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और मुझे भी हिम्मत दी.”

पत्नी बनीं सबसे बड़ा सहारा

हादसे के समय अंकिता ने विकी का पूरा साथ निभाया. विकी कहते हैं, “वो लगातार मेरे पास रहीं. डॉक्टर्स से बात की, फॉर्म भरे और ऑपरेशन के बाद तक हर चीज़ संभाली. वो मेरे लिए उस वक्त सबसे बड़ा सपोर्ट थीं.”यह हादसा बताता है कि कैसे घर में होने वाली एक मामूली गलती भी गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है. साथ ही, यह भी कि जब जीवन मुश्किल मोड़ पर हो, तो अपनों का साथ कितना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: वीकेंड के वार में हुआ बड़ा खेल! घर से बेघर हो गए दो कंटेस्टेंट्स, फैंस को लगा झटका