Bigg Boss 19: रिएलिटी टीवी के सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस 19’ के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड ने दर्शकों को भावुक कर दिया. शो में इस बार दो कंटेस्टेंट्स, इंफ्लुएंसर नगमा मिराजकर और पोलिश एक्ट्रेस नतालिया को घर से बाहर कर दिया गया. यह डबल एलिमिनेशन भले ही पहले से कयासों में था, लेकिन जब चैनल ने इसे कन्फर्म किया तो शो के फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं था.
नतालिया एक विदेशी प्रतियोगी थीं, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से शो को ग्लोबल टच दिया. लेकिन हिंदी भाषा की सीमाओं ने उनके गेम पर असर डाला. वह बाकी कंटेस्टेंट्स से खुलकर बातचीत नहीं कर पा रही थीं. हालांकि, मृदुल तिवारी के साथ उनकी दोस्ती दर्शकों को काफी पसंद आई थी. दोनों के डांस और बातचीत वाले क्लिप्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. लेकिन गेम की रफ्तार के बीच संवादहीनता एक बड़ी कमी साबित हुई और आखिरकार नतालिया को बाहर होना पड़ा.
शांत रहीं, पर रिश्ते में दिखा इमोशन
नगमा मिराजकर, जो एक मशहूर डिजिटल इंफ्लुएंसर हैं, शो में खास एक्टिव नहीं दिखीं. कई बार दर्शकों ने उन्हें बैकफुट पर देखा और उनकी गेम में दिलचस्पी को लेकर सवाल भी उठाए. हालांकि, शो के अंदर आवेज दरबार के साथ उनकी नजदीकियां चर्चा में रहीं. दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और शो के दौरान आवेज ने उन्हें प्रपोज भी किया था. नगमा के बाहर होने पर आवेज काफी इमोशनल नजर आए और उनके एक्सप्रेशन ने साफ कर दिया कि उनके लिए यह एलिमिनेशन पर्सनल लेवल पर बहुत भारी पड़ा.
क्या है बिग बॉस 19 का नया पॉलिटिकल कॉन्सेप्ट?
इस बार ‘बिग बॉस 19’ सिर्फ एक रिएलिटी शो नहीं, बल्कि एक राजनीतिक सिमुलेशन की तरह डिजाइन किया गया है. कंटेस्टेंट्स को शो के अंदर अपनी-अपनी सरकार बनानी है, गठबंधन करना है और सत्ता बनाए रखनी है.
शो में शामिल हैं कई चर्चित चेहरे टीवी एक्टर गौरव खन्ना, एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, सोशल मीडिया स्टार तान्या मित्तल और भी कई पॉपुलर चेहरे जो अपनी रणनीतियों से शो में तूफान मचाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें- ऐलान-ए-जंग! कतर पर हमले का बदला लेंगे 50 मुस्लिम देश, नेतन्याहू को मिली धमकी...चुप नहीं बैठेंगे