जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद पहली बार पिता संजय बांगर के साथ दिखीं अनाया, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

इस साल की दिवाली क्रिकेट कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर के लिए एक खास याद बन गई. पहली बार उन्होंने अपने ट्रांजिशन के बाद परिवार के साथ सार्वजनिक तौर पर खुद को सामने रखा.

Anannya Bangar First Look out after gender transformation
Image Source: Social Media

इस साल की दिवाली क्रिकेट कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर के लिए एक खास याद बन गई. पहली बार उन्होंने अपने ट्रांजिशन के बाद परिवार के साथ सार्वजनिक तौर पर खुद को सामने रखा. दिवाली की इस खास घड़ी पर अनाया ने इंस्टाग्राम पर एक पारिवारिक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ नजर आईं.


पहले आर्यन बांगर के नाम से पहचानी जाने वाली अनाया, एक समय पर अपने पिता की ही राह पर चलती थीं. एक उभरते हुए स्पिन ऑलराउंडर के रूप में क्रिकेट की दुनिया में कदम रख चुकी थीं. पिता संजय बांगर, जो खुद भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर और कोच रह चुके हैं, उन्हें अक्सर प्रैक्टिस पर साथ ले जाते थे. लेकिन जब आर्यन ने खुद को अनाया के रूप में दुनिया के सामने लाने का फैसला किया और इंग्लैंड में जेंडर ट्रांजिशन प्रक्रिया पूरी की, तो इसके बाद पिता-पुत्री के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं.

लंबे समय बाद एक ही फ्रेम में आए पिता-बेटी

अनाया के ट्रांजिशन के बाद ये पहला मौका था जब वह संजय बांगर के साथ एक पारिवारिक फोटो में नजर आईं. भले ही तस्वीर में दोनों पास-पास खड़े नहीं हैं, लेकिन एक ही फ्रेम में नजर आना ही उन तमाम सवालों का जवाब लगता है जो अब तक हवा में थे. तस्वीर को शेयर करते हुए अनाया ने लिखा कि प्रकाश का ये पर्व इस बार कुछ अलग एहसास दे रहा है – नरम, स्थिर, घर के करीब. इस कैप्शन ने यह साफ कर दिया कि अनाया के लिए ये दिवाली सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि एक स्वीकृति, अपनापन और नई शुरुआत का प्रतीक बन गई है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

पारिवारिक स्वीकार्यता की झलक

इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि संजय बांगर ने अपनी बेटी को नए रूप में सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है. लेकिन अब चीजें बदलती हुई दिखाई दे रही हैं. अनाया बांगर अब भी अपने पिता के घर में ही रह रही हैं और अब उनके साथ सार्वजनिक तस्वीर सामने आना दर्शाता है कि संबंधों में गर्माहट लौट रही है.

व्यक्तिगत सफर में एक मील का पत्थर है

अनाया की यह पारिवारिक तस्वीर ना सिर्फ उनके व्यक्तिगत सफर में एक मील का पत्थर है, बल्कि समाज में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की स्वीकार्यता को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी देती है. अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में अनाया और संजय बांगर की और भी तस्वीरें व सार्वजनिक पल देखने को मिलें – एक नई समझ, एक नई शुरुआत और एक मजबूत बंधन के साथ.

यह भी पढ़ें:  "गंभीर-अगरकर को हटाओ...", क्या नवजोत सिंह सिद्धू ने ऐसा बोला? सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल; खुद बताई सच्चाई