Amit Shah ने लोकसभा में छेड़ा घुसपैठियों का मुद्दा, नहीं सुन पाया विपक्ष!

Amit Shah raised the issue of infiltrators in Lok Sabha

लोकसभा में दो दिनों से चल रही चुनाव सुधारों से संबंधित बहस का समापन गृहमंत्री अमित शाह के विस्तृत वक्तव्य के साथ हुआ. अपने संबोधन में उन्होंने चुनाव सुधारों, मतदाता सूची, चुनाव आयोग की भूमिका और घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार की नीति को स्पष्ट किया. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली.