Amit Shah High Level Meeting : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं. सिलीगुड़ी में गृह मंत्री सीमा सुरक्षा, बॉर्डर मैनेजमेंट और सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल को लेकर कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे. अमित शाह SSB Frontier Headquarters, Siliguri का दौरा करेंगे और सीमा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के साथ जवानों से भी बातचीत करेंगे. इस दौरे का सबसे अहम पहलू Siliguri Corridor यानी Chicken Neck को माना जा रहा है. यह संकरा गलियारा पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है और नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश की सीमाओं के बेहद करीब है. ऐसे में इसकी रणनीतिक और सुरक्षा अहमियत बेहद ज्यादा है.