भारत की विशिष्ट आतंकवाद-रोधी बल नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) का स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को मानेसर स्थित राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत करेंगे।
इस दौरान गृह मंत्री एनएसजी की आधिकारिक वार्षिक मैग्जीन का विमोचन भी करेंगे, जिसमें बल की उपलब्धियों, ऑपरेशनों और तकनीकी प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी होगी।