केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस के उस फैसले की आलोचना की, जिसमें पार्टी के अपने कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के केवल दो छंद गाने का निर्णय लिया गया है. अमित शाह ने इसे कांग्रेस का “देश विरोधी फैसला” बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अतीत में तुष्टीकरण की राजनीति के चलते ‘वंदे मातरम’ को लेकर ऐसा निर्णय लिया था.
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 1937 में मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए ‘वंदे मातरम’ के दो हिस्से किए और इसी फैसले ने देश के विभाजन की नींव मजबूत करने का काम किया. उन्होंने दावा किया कि इसी दौर में दो राष्ट्र के सिद्धांत को भी ताकत मिली और आगे चलकर देश का विभाजन हुआ.शाह के मुताबिक, कांग्रेस कार्यसमिति ने हाल ही में ऐसा फैसला लिया है, जिसके तहत पार्टी के अपने कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के केवल दो छंद गाए जाएंगे. हालांकि, सरकारी कार्यक्रमों में पूरे राष्ट्रीय गीत के गायन का प्रावधान रहेगा.
ये भी पढ़ें- भारत दौरे पर Japan के Defence Minister! नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि