अमित शाह ने फिर किया बड़ा दावा, कहा- 31 मार्च 2026 तक भारत होगा नक्सलवाद मुक्त

Amit Shah on Naxalite: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर जोर देकर कहा है कि भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा. नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई सिर्फ हथियार उठाने वालों से नहीं, बल्कि उस विचारधारा से भी लड़नी होगी जिसने इस समस्या को जन्म दिया और बढ़ावा दिया.

Amit Shah again made a big claim saying that India will be free from Naxalism by March 31 2026
Image Source: ANI/ File

Amit Shah on Naxalite: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर जोर देकर कहा है कि भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा. नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई सिर्फ हथियार उठाने वालों से नहीं, बल्कि उस विचारधारा से भी लड़नी होगी जिसने इस समस्या को जन्म दिया और बढ़ावा दिया. शाह ने अपने बयान में बताया कि आंतरिक सुरक्षा और देश की सीमाओं की रक्षा भाजपा की विचारधारा का मूल हिस्सा रही है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्सलवाद को केवल सशस्त्र संघर्ष की समस्या मानना गलत होगा. इसके पीछे सामाजिक-वैचारिक कारण हैं, जिनपर गहराई से काम करना आवश्यक है. शाह के मुताबिक, ‘जब तक हम उस सोच को नहीं समझते और उन लोगों को नहीं पहचानते जो नक्सलवाद को वैचारिक, कानूनी और आर्थिक मदद देते हैं, तब तक इस लड़ाई को पूरी तरह खत्म नहीं कहा जा सकता.’

भाजपा की सुरक्षा और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता

अमित शाह ने भारतीय जनसंघ से लेकर आज की भाजपा तक की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति के पुनरुद्धार की बातें भाजपा की विचारधारा के मूल स्तंभ हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने न केवल सुरक्षा के मोर्चे पर बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में भी बड़ी भूमिका निभाई है.

नॉर्थ ईस्ट में मिली बड़ी कामयाबी

गृह मंत्री ने नॉर्थ-ईस्ट की स्थिति में हुए सुधारों का भी बखान किया. उन्होंने कहा कि पिछले दशक में सुरक्षा कर्मियों की हताहत होने की दर में 70% की कमी आई है, जबकि नागरिकों की मौतें 85% तक घट गई हैं. भाजपा सरकार ने 12 महत्वपूर्ण शांति समझौते किए और 10,500 से ज्यादा सशस्त्र युवाओं को हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लाया.

विकास, संवाद और शांति के साथ नक्सलवाद पर विजय

अमित शाह ने आगे बताया कि नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र अब रेलवे, सड़कों और वाटरवे से बेहतर जुड़ा है. दिल्ली और नॉर्थ-ईस्ट के बीच ‘दिलों की दूरी’ भी कम हुई है. जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के फैसले के बाद वहां भी विकास की नई राह खुली है. शाह ने कहा कि संवाद, सुरक्षा और समन्वय के तीन स्तंभों पर काम करके मोदी सरकार ने नक्सलवाद की जड़ें खोदने का काम किया है.

उन्होंने भरोसा जताया कि ये सारी पहलें मिलकर भारत को मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त देश बनाने में निर्णायक साबित होंगी.

यह भी पढ़ें- बिहारवासियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने दिया 7 नई ट्रेनों का तोहफा, जानें किन जिलों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी