वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की जमकर तारीफ की है. ट्रम्प ने मस्क को अमेरिका के लिए "सबसे बुद्धिमान व्यक्ति" बताया और उनकी तकनीकी उपलब्धियों की सराहना की.
खासतौर पर स्टारलिंक प्रोजेक्ट और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी में उनके योगदान को लेकर ट्रंप ने मस्क की प्रशंसा की.
यह भी पढे़ं : राजस्थान बजट 2025 : 15 शहरों में बनेगी रिंग रोड, मेट्रो का विस्तार, रोजगार समेत कई घोषणाएं
एलन मस्क को बताया 'लीडर', कहा – वे काम करके दिखाते हैं
फॉक्स न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "मैं एलन मस्क का सम्मान करता हूं. वे एक शानदार लीडर हैं, जो न सिर्फ बड़े फैसले लेते हैं, बल्कि उन्हें पूरा करके भी दिखाते हैं." ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने अपने प्रशासन के दौरान देश के लिए सबसे बुद्धिमान व्यक्ति की तलाश की थी और उन्हें मस्क से बेहतर कोई नहीं मिला.
स्टारलिंक ने बचाई हजारों जिंदगियां
ट्रम्प ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने स्टारलिंक टेक्नोलॉजी के बारे में तब जाना जब उत्तरी कैरोलिना में एक आपदा आई थी. वहां के लोगों को तत्काल इंटरनेट सेवाओं की जरूरत थी. ट्रम्प ने तुरंत एलन मस्क से संपर्क किया, जिसके बाद मस्क ने बिना देर किए हजारों स्टारलिंक यूनिट्स भेज दीं, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी.
यह भी पढे़ं : BJP आज दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री के नाम का करेगी ऐलान, जानें ये 9 नाम हैं रेस में
अंतरिक्ष में फंसे अमेरिकी यात्रियों की वापसी को लेकर बड़ा ऐलान
इंटरव्यू के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में फंसे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर का मुद्दा भी उठा. ट्रम्प ने बताया कि ये दोनों सिर्फ आठ दिन के मिशन के लिए गए थे, लेकिन अब 300 दिन हो चुके हैं और वे अभी भी अंतरिक्ष में हैं. इस पर ट्रम्प ने मस्क को तुरंत आदेश दिया कि वे अंतरिक्ष यात्रियों की जल्द से जल्द वापसी सुनिश्चित करें.
मस्क ने ट्रम्प को जवाब देते हुए कहा, "हम उनकी वापसी की प्रक्रिया तेज कर रहे हैं. चार हफ्तों के अंदर वे सुरक्षित वापस आ जाएंगे." इस पर ट्रम्प ने कहा, "अब तुम्हें हरी झंडी मिल गई है. हम उन्हें वापस ला रहे हैं."
ट्रम्प और मस्क पर मीडिया के हमलों का जिक्र
ट्रम्प ने इंटरव्यू के दौरान मीडिया द्वारा उनके और मस्क के संबंधों पर उठाए गए सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "मीडिया ने हमें अलग करने की कोशिश की, लेकिन लोग समझदार हैं और वे सच्चाई जानते हैं."
यह भी पढे़ं : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग? जानें भारत के मुकाबले और पूरा शेड्यूल