सबरीमाला मंदिर की सुरक्षा से लेकर भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड तक... केरल चुनाव को लेकर BJP ने जारी किया घोषणापत्र

Kerala BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. इस दौरान उनके साथ राजीव चंद्रशेखर और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

Sabarimala temple Bhakshya Arogya Suraksha Card BJP released manifesto regarding Kerala elections
Image Source: Social Media

Kerala BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. इस दौरान उनके साथ राजीव चंद्रशेखर और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है. पार्टी ने वादा किया है कि केरल में एक AIIMS बनाया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी.

महिलाओं के लिए खास योजना

घोषणापत्र में जरूरतमंद महिलाओं के लिए ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ लाने की बात कही गई है. इसके तहत हर महीने 2,500 रुपये का रिचार्ज मिलेगा, जिससे राशन और दवाइयों की मदद मिल सकेगी.

इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं पर जोर

बीजेपी ने तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क बनाने का वादा किया है. इसके अलावा हर घर को हर महीने 20,000 लीटर मुफ्त पानी देने की भी घोषणा की गई है.

गरीब परिवारों के लिए राहत

घोषणापत्र में कहा गया है कि गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलिंडर दिए जाएंगे, एक ओणम और दूसरा क्रिसमस के समय. साथ ही जरूरतमंद महिलाओं, विधवाओं और 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन देने का वादा किया गया है.

धार्मिक स्थलों और सुरक्षा पर ध्यान

बीजेपी ने सबरीमाला मंदिर और गुरुवायुर मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए देवस्वम बोर्ड के पुनर्गठन की बात कही है. इसके अलावा मुल्लापेरियार बांध को लेकर भी केरल की सुरक्षा और तमिलनाडु के पानी की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने का वादा किया गया है.

विपक्ष पर निशाना

घोषणापत्र जारी करने के बाद नितिन नवीन ने कहा कि केरल में प्राकृतिक और मानव संसाधनों की कमी नहीं है, लेकिन पिछले कई सालों में विकास नहीं हो पाया. उन्होंने आरोप लगाया कि LDF और UDF ने लंबे समय तक सत्ता में रहकर राज्य के विकास पर ध्यान नहीं दिया.

क्या कहा बीजेपी अध्यक्ष ने

नितिन नवीन ने कहा कि LDF और UDF एक तरह से ‘मैच-फिक्सिंग’ की तरह बारी-बारी से सत्ता में आते रहे हैं और इसका नुकसान केरल के विकास को हुआ है. उन्होंने लोगों से बीजेपी को मौका देने की अपील की और कहा कि पार्टी राज्य में विकास और बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम करेगी.

ये भी पढ़ें- मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर रणबीर कपूर का आया रिएक्शन, इस दिन सामने आएगी पहली झलक