YFQ-42A: दुश्मन का रडार फेल, सेंसर ब्लाइंड… खुद ही चुनता है अपना टारगेट; थर-थर कांप जाएंगे दुश्मन

अब जंग का मैदान सिर्फ बारूद और बंदूकों तक सीमित नहीं रहा. आधुनिक युद्ध तकनीक अब आसमान में नये तेवर दिखा रही है. एक ऐसा दौर आ गया है, जहां मशीनें खुद फैसला लेंगी कि किस दुश्मन को कब और कैसे खत्म करना है.

america YFQ-42A made know its power and feature
Image Source: Social Media

अब जंग का मैदान सिर्फ बारूद और बंदूकों तक सीमित नहीं रहा. आधुनिक युद्ध तकनीक अब आसमान में नये तेवर दिखा रही है. एक ऐसा दौर आ गया है, जहां मशीनें खुद फैसला लेंगी कि किस दुश्मन को कब और कैसे खत्म करना है. इसी दिशा में अमेरिका ने एक और क्रांतिकारी कदम उठाया है. YFQ-42A Collaborative Combat Aircraft (CCA).

यह कोई सामान्य ड्रोन नहीं है. यह AI संचालित, स्टील्थ क्षमता से लैस, हाई-स्पीड फाइटिंग मशीन है, जिसे अमेरिकी डिफेंस कंपनी General Atomics Aeronautical Systems (GA-ASI) ने विकसित किया है. अभी यह अमेरिकी वायुसेना के साथ टेस्टिंग फेज में है, लेकिन इसके प्रदर्शन ने पूरी दुनिया की सेनाओं का ध्यान खींचा है.

क्या है YFQ-42A की असली ताकत?

YFQ-42A को एक "हवाई टर्मिनेटर" कहा जा रहा है, और इसके पीछे कई वाजिब कारण हैं: सेमी-ऑटोनॉमस एयर-टू-एयर फाइटर: यानी यह फाइटिंग में खुद भी हिस्सा ले सकता है, चाहे इंसानी नियंत्रण हो या नहीं. AI आधारित “Autonomy Core”: यह सिस्टम लगातार सीखता है, और तेजी से टैक्टिकल निर्णय ले सकता है. स्टील्थ टेक्नोलॉजी: यह दुश्मन के रडार को धोखा देकर अपनी मौजूदगी को छिपाने में माहिर है. कम लागत और तेजी से उत्पादन: GA-ASI पहले ही 100 यूनिट प्रति वर्ष बना रही है. स्वतंत्र हमला क्षमता: यह अपने लक्ष्य पहचान सकता है, चुन सकता है और उसे बिना किसी इंसानी हस्तक्षेप के तबाह कर सकता है.

सिर्फ कॉन्सेप्ट नहीं, अब हकीकत

27 अगस्त को इस फाइटर ड्रोन ने अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट पूरी की, जो इस बात का संकेत है कि अब यह केवल कागज़ों में नहीं, बल्कि वास्तव में उड़ान भर रहा है. GA-ASI के प्रेसिडेंट डेविड आर. अलेक्जेंडर ने इसे अब तक की सबसे तेज़ी से विकसित और उड़ाए गए कॉम्बैट प्लेटफॉर्म्स में से एक बताया है. जहां अन्य कंपनियां अभी डिज़ाइन और एनिमेशन के स्तर पर हैं, वहीं GA-ASI “आज” के लिए तैयार फाइटर ड्रोन्स बना और उड़ा रही है.

अमेरिका का बड़ा लक्ष्य

अमेरिकी वायुसेना का विज़न है कि आने वाले वर्षों में 1000 से अधिक ऐसे CCA ड्रोन फ्लीट में शामिल किए जाएं. GA-ASI पहले ही 1200 यूनिट डिलीवर कर चुकी है. यह आंकड़ा बताता है कि अमेरिका युद्ध के भविष्य को सिर्फ सोच नहीं रहा, बल्कि उसे आकार दे रहा है.

भारत की स्थिति: क्या हम तैयार हैं?

भारत ने अब तक तेजस और AMCA जैसे मानव-चालित लड़ाकू विमानों पर फोकस किया है, जो बेशक एक बड़ी उपलब्धि है. लेकिन भविष्य की लड़ाइयों में ड्रोन-आधारित वॉरफेयर गेम-चेंजर साबित होगा. चीन पहले ही इस क्षेत्र में आक्रामक निवेश कर चुका है. अमेरिका अब YFQ-42A जैसे प्लेटफॉर्म के साथ अपनी बढ़त को और पुख्ता कर रहा है. ऐसे में भारत के लिए जरूरी है कि वह भी UCAVs (Uncrewed Combat Aerial Vehicles) पर अनुसंधान, विकास और प्रोडक्शन में तेजी लाए.
 

यह भी पढ़ें: फ्रांस में क्यों धधक रही हिंसा की आग? Block एव्रीथिंग आंदोलन की क्या है वजह; जानें