दुनिया के सामने “मासूम” बनने की कोशिश में जुटे पाकिस्तानी नेताओं की बोलती एक बार फिर याल्दा हकीम ने बंद कर दी है. स्काई न्यूज़ की तेजतर्रार एंकर ने पाकिस्तान की सीनेटर शेरी रहमान को लाइव शो में ऐसे सवालों के घेरे में लिया कि उनका जवाब देना तो दूर, स्टूडियो में नज़रें मिलाना भी मुश्किल हो गया.
दरअसल, भारत में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान अपने बचाव में अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर “प्रोपेगेंडा टूर” चला रहा है. कभी ख्वाजा आसिफ, तो कभी बिलावल भुट्टो—हर कोई विदेशी चैनलों पर बैठकर झूठी सफाई देता दिखा, लेकिन याल्दा हकीम, जो इससे पहले भी पाकिस्तानी नेताओं को कटघरे में खड़ा कर चुकी हैं, ने इस बार शेरी रहमान से ऐसा सवाल पूछ दिया कि जवाब में केवल घबराहट दिखी.
“ब्रिगेड 313 कहां से ऑपरेट करता है, मैम?”
लाइव इंटरव्यू के दौरान याल्दा ने सवाल किया — “ब्रिगेड 313 जैसे अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे हैं, इस पर आपकी सरकार क्या कर रही है?” शेरी रहमान इस सवाल पर बुरी तरह अटक गईं और बोलीं, “मुझे नहीं पता ये आपको किसने कहा है...” इसके बाद उन्होंने बात को घुमाने की कोशिश की और भारत पर आरोप लगाने लगीं. लेकिन याल्दा वहीं रुकने वाली नहीं थीं.
याल्दा ने याद दिलाया कि मसूद अजहर ने खुद कबूला है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसके परिवार के 10 लोग मारे गए. जब उन्होंने पूछा कि अगर ये आतंकी थे, तो पाकिस्तान क्यों बौखलाया? शेरी रहमान फिर पुराना राग अलापने लगीं — “UN की टीम ने दौरा किया था, वहां कुछ नहीं मिला... सिर्फ मस्जिदें थीं.” लेकिन याल्दा ने दो टूक कहा, “UN की टीम देखती है, मगर जमीनी हकीकत कुछ और होती है. मसूद अजहर के घर पर हमला क्यों इतना अखर रहा है?”
"आपके ही डिफेंस मिनिस्टर ने मान लिया था सच"
सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब याल्दा ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्काई न्यूज़ पर कबूल किया था कि पाकिस्तान दशकों से आतंकियों को सपोर्ट करता रहा है, वो भी अमेरिका और ब्रिटेन के कहने पर. इसपर शेरी रहमान चुप रह गईं और कहा कि “मुझे नहीं पता उन्होंने क्या कहा, मेरी पार्टी आतंकवाद की शिकार रही है, बेनजीर भुट्टो को मारा गया था.” याल्दा ने पलटकर पूछा — “अगर आपकी पार्टी आतंकियों की शिकार रही है, तो फिर पाकिस्तान अभी भी आतंकियों को पनाह क्यों देता है?” जवाब में शेरी रहमान बगलें झांकने लगीं.
ये भी पढ़ेंः हवा में ध्वस्त होंगे पाकिस्तान-चीन, दुश्मनों की आएगी शामत; भारत को मिलने वाला है ये 'खतरनाक' हथियार