Akshara Singh: लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है. आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई इस त्योहार को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मना रहा है. इस बीच भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भी बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिला है. अक्षरा ने छठ महापर्व पर पारंपरिक तरीके से मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया. उनका यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.
मिट्टी के चूल्हे पर बनाई खीर और पूरी
अक्षरा सिंह ने छठ पर्व के दौरान मिट्टी के चूल्हे पर पारंपरिक तरीके से खाना बनाया. वीडियो में वह खीर और पूरी तैयार करती नजर आ रही हैं. छठ पूजा में खरना के प्रसाद का विशेष महत्व होता है और इसे पूरी शुद्धता और नियमों के साथ तैयार किया जाता है. अक्षरा भी पूरे मन से प्रसाद बनाती दिखाई दीं. उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
#WATCH Patna, Bihar: Actress Akshara Singh says, "Today is the day of Kharna. We have entered the second day of Chhath. This morning I went to the Ganga, brought Gangajal from there, and together with the entire family, got busy preparing the prasad. Chhath holds great importance for me, which is why today I observe Chhath myself. We will all eat the prasad together, and tomorrow preparations for the evening Arghya will take place."
— ANI (@ANI) November 14, 2026
फैंस ने जमकर की एक्ट्रेस की तारीफ
अक्षरा सिंह के इस देसी अंदाज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस आज भी अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ी हुई हैं. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी सादगी की तारीफ करने के साथ ही उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. एक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में दी छठ की बधाई
अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में छठ पर्व को लेकर अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं. उन्होंने लिखा, "चूल्हे की आंच, गुड़ की मिठास और मन में छठी मइया का नाम...खरना का प्रसाद अपने हाथों से बनाने का सुख शब्दों में नहीं बताया जा सकता. जय छठी मइया."
बता दें कि छठ महापर्व के मौके पर हर साल भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारे अपनी पूजा और तैयारियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. इस बार अक्षरा सिंह का मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाने वाला वीडियो लोगों के बीच खास चर्चा में है.
यह भी पढ़ें: छठ का प्रसाद ठेकुआ बनाते समय इस दिशा में रखें चूल्हा, एक छोटी-सी गलती घर में ला सकती है नकारात्मकता!