MP Administrative Reshuffle: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 32 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया. इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की भी नई जगहों पर पदस्थापना की गई है. नए आदेश के बाद जिला पंचायत, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और मंत्रालय स्तर पर कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं.
मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई युवा अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.
नगर निगम और विकास प्राधिकरण में भी बदलाव
अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार के सीईओ पद से हटाकर नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है. वहीं अक्षय कुमार तेम्रवाल को जिला पंचायत दतिया के सीईओ पद से हटाकर नगर निगम भोपाल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.
डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है. उन्हें सतना स्मार्ट सिटी के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वहीं विवेक के.व्ही. को जबलपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है.
कई जिला पंचायतों के सीईओ बदले
जिला पंचायतों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है. संघ प्रिय को नगर निगम ग्वालियर के आयुक्त पद से हटाकर जिला पंचायत सिंगरौली का सीईओ बनाया गया है. वहीं जगदीश कुमार गोमे को सिंगरौली से हटाकर जिला पंचायत सागर का सीईओ बनाया गया है.
इसके अलावा नवीत कुमार धुर्वे को देवास, सृष्टि देशमुख गौड़ा को रीवा, अभिषेक सराफ को सीधी, सौम्या आनंद को खंडवा, ऐश्वर्य वर्मा को श्योपुर, आशीष को टीकमगढ़, अर्पित गुप्ता को बड़वानी और तनुश्री मीणा को जिला पंचायत बालाघाट का सीईओ बनाया गया है.
मंत्रालय में भी अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
मंत्रालय स्तर पर भी कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. संजना जैन को जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है. ज्योति शर्मा को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
अंजली जोसेफ जोनाथन को लोक निर्माण विभाग में उप सचिव और अनिल कुमार डामोर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है. इसके अलावा कार्तिकेय जायसवाल, विशाल धाकड़ और सोनाली देव को भी मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
मैदानी प्रशासन में भी बदलाव
सरकार ने मैदानी स्तर पर भी कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की है. काजल जावला को राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल में अपर मिशन संचालक बनाया गया है. वहीं श्रद्धा शुक्ला को अपर कलेक्टर खंडवा की जिम्मेदारी दी गई है.
आशीष कुमार को बीना (सागर), अनिकेत शांडिल्य को बैहर (बालाघाट), आकाश अग्रवाल को मझौली (सीधी), पाटिल आशीष अशोक को कुक्षी (धार), सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम को देवसर (सिंगरौली) और कुलदीप पटेल को बिछिया (मंडला) का एसडीओ (राजस्व) बनाया गया है.
इसके अलावा जामदार फरहान इरफान को शहपुरा (डिंडौरी), ठाकरे ऋषिकेष विजय को बिजावर (छतरपुर) और नवकिरण कौर को डबरा (ग्वालियर) का एसडीओ (राजस्व) नियुक्त किया गया है.
राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का भी तबादला
आईएएस अधिकारियों के तबादलों के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
अनुपमा चौहान को जिला पंचायत शाजापुर के सीईओ पद से हटाकर अपर कलेक्टर हरदा बनाया गया है. शैलेंद्र सिंह सोलंकी को जिला पंचायत सीधी के सीईओ पद से हटाकर जिला पंचायत शाजापुर का सीईओ बनाया गया है.
मेहताब सिंह गुर्जर को जिला पंचायत रीवा के सीईओ पद से हटाकर उप सचिव, खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं गणेश कुमार जायसवाल को जनसंपर्क संचालनालय के अपर संचालक पद से हटाकर जिला पंचायत बैतूल का सीईओ बनाया गया है.
सरकार के आदेश के मुताबिक सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.
ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, शगुन के साथ खाते में 1750 रुपए ट्रांसफर