भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. भरत पर गोली चलाने वाले एसटीएफ जवान अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस गिरफ्तारी की पुष्टि आरा एसपी राज ने की है. बताया जा रहा है कि अक्षय वही जवान है, जिस पर भरत तिवारी की मां ने हत्या का आरोप लगाया था. पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस इस मामले में आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है और एनकाउंटर से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.