ईरान पर हमले में अमेरिका के 3 सैनिक शहीद, 5 गंभीर रूप से घायल; जानें पूरी डिटेल

Middle East Tension: अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. ईरान भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है. खबर है कि इन हमलों में अमेरिका के तीन सैनिक मारे गए हैं और पांच गंभीर रूप से घायल हैं.

3 US soldiers martyred 5 seriously injured in attack on Iran
Image Source: Social Media/ File

Middle East Tension: अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. ईरान भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है. खबर है कि इन हमलों में अमेरिका के तीन सैनिक मारे गए हैं और पांच गंभीर रूप से घायल हैं.

सेंट्रल कमांड ने रविवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी. सेना के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के संयुक्त ऑपरेशन "Epic Fury" में तीन सैनिक शहीद हुए और पांच घायल हुए. अन्य सैनिकों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें ड्यूटी पर लौटाया जा रहा है. शहीद सैनिकों के परिवारों को सूचित करने के बाद ही उनकी पहचान सार्वजनिक की जाएगी.

ईरान पर हमले जारी

अमेरिका और इजराइल के हमले दूसरे दिन भी जारी रहे. ईरानी सेना ने जवाबी कार्रवाई में मिसाइलें दागीं और मध्य पूर्व के कुछ इलाकों को निशाना बनाया. यरुशलम के पास हुए हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए.

ईरान के नेता की मौत

इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और लगभग 40 अन्य वरिष्ठ नेता भी मारे गए हैं. इस खबर के बाद ईरान में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

जवाबी हमले और हताहत

ईरान ने जवाब में इजराइल और खाड़ी देशों में कई ठिकानों को मिसाइल से निशाना बनाया. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अब तक इन हमलों और जवाबी कार्रवाई में 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इजराइल ने भी ईरान के खिलाफ लगातार हमले करने की कसम खाई है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Tamil Nadu Visit: तमिलनाडु के दौरे पर PM मोदी, इन 8 रेलवे स्टेशन का उद्घाटन