तेहरान: ईरान के एक अखबार ने 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरों के साथ एक सूची प्रकाशित की है. अखबार में दावा किया गया है कि ईरान अपने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेगा. हालांकि इस सूची को लेकर ईरान सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
यह सूची ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की अचानक मौत को लेकर अमेरिका में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि अमेरिकी एजेंसियों ने इस मामले में किसी साजिश की पुष्टि नहीं की है.
मोजतबा खामेनेई ने भी बदले की बात कही
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद मौजूदा सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनके पिता की मौत का बदला लिया जाएगा.
उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे देश का संकल्प है और इसे पूरा किया जाएगा.
अखबार ने जारी की नेताओं की सूची
ईरान की राजधानी तेहरान से प्रकाशित हमशहरी अखबार ने ऑनलाइन एक ग्राफिक जारी किया, जिसमें मोजतबा खामेनेई के बयान के साथ कई विदेशी नेताओं की तस्वीरें शामिल थीं.
हालांकि मोजतबा खामेनेई ने अपने बयान में किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं लिया था. वहीं, यह भी साफ नहीं है कि अखबार में प्रकाशित सूची को ईरानी सरकार की आधिकारिक मंजूरी मिली है या नहीं.
किन नेताओं के नाम शामिल हैं?
अखबार में जिन नेताओं की तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं, उनमें अमेरिका, इजरायल और यूरोप के कई प्रमुख नेता शामिल हैं.

इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का नाम शामिल बताया गया है.
इसके अलावा अमेरिका और इजरायल के कुछ वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और राजनयिकों की तस्वीरें भी इस सूची में प्रकाशित की गई हैं.
आधिकारिक पुष्टि नहीं
फिलहाल ईरान सरकार ने इस सूची को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि अखबार में प्रकाशित सूची सरकार की आधिकारिक नीति का हिस्सा है या नहीं. वहीं, इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- CDS बनते ही एक्शन में आए जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, शुरू की थियेटर कमांड की तैयारी, सेना की ताकत होगी दोगुनी