Pariksha Pe Charcha: परीक्षा की तैयारी में सामाजिक और सांस्कृतिक प्रेशर को कैसे दूर करें? PM मोदी ने दिए ये टिप्स

Pariksha Pe Charcha: परीक्षा की तैयारी में सामाजिक और सांस्कृतिक प्रेशर को कैसे दूर करें? PM मोदी ने दिए ये टिप्स

नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल  डेस्क: हर साल बच्चों का आत्मबल बढ़ाने के लिए बोर्ड की परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha 2024) करते हैं.  आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का 7वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है. पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 'परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मेरी भी परीक्षा होती है.' छात्रों ने इस दौरान प्रधानमंत्री से कई सवाल किए, चलिए जानते हैं...

सामाजिक और सांस्कृतिक दबाव को कैसे दूर करें?

पीएम मोदी ने कहा- 'हमे सबसे पहले अपने आप को दबाव को समझना होगा. दबाव अलग-अलग प्रकार के होते हैं. इन दबावों के लिए स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स को मिलकर काम करना होगा. मिलकर प्रयास करेंगे तो एग्जाम टाइम में ऐसे प्रेशर से बचे रहेंगे. हमें स्वयं को हर प्रकार के प्रेशर के निपटने के लिए तैयार करना होगा'
 
कॉम्पटीशन की चिंता से कैसे बचे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया 'जीवन में चुनौती होनी ही चाहिए. प्रतियोगिता होनी चाहिए लेकिन यह हेल्दी कॉम्पटीशन होना चाहिए. परिवार के रोजमर्रा के जीवन में छात्रों की तुलना का बीज आगे चलकर जहरीला बीज बन जाता है. माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य अपने बच्चे की किसी से तुलना न करें. अपने दोस्त से ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए. बल्कि दोनों को एक दूसरे की हेल्प करें. दोस्त अपने से अधिक तपस्वी और तेजस्वी चुनें.'

परीक्षा की तैयारी में स्वास्थ्य कैसे बनाएं रखें?

स्वास्थ्य को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'जैसे मोबाइल को रिचार्ज करना होता है वैसे ही शरीर को भी रिचार्ज करने की जरूरत होती है. पढ़ाई का मतलब यह नहीं कि और सब कुछ बंद. पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी महत्व है. स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ शरीर की आवश्यकता होती है. समय से सोने की जरूरत होती है. संतुलित आहार लें. माता-पिता  भोजन का ध्यान रखें. फिटनेस के लिए छात्रों को कसरत करनी चाहिए.'