IPL 2025 Points Table: 15 ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का बेहद खराब प्रदर्शन, टॉप-5 से भी गायब

IPL 2025: 10 टीमों के इस क्रिकेट दंगल में, जिनके नाम पर कुल मिलाकर 15 आईपीएल ट्रॉफी हैं, वो टॉप 5 में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं.

IPL 2025 Points Table 15 trophy winning teams performed very poorly missing from top 5
IPL 2025 | Photo: ANI

IPL 2025 का पॉइंट्स टेबल अब तक बहुत दिलचस्प नजर आ रहा है, खासकर पहले 11 मैचों के बाद. 10 टीमों के इस क्रिकेट दंगल में, जिनके नाम पर कुल मिलाकर 15 आईपीएल ट्रॉफी हैं, वो टॉप 5 में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं. जबकि एक बार आईपीएल जीतने वाली टीमें इस बार प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ती दिख रही हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या बात हो रही है? दरअसल, हम उन 5 टीमों की बात कर रहे हैं जिन्होंने मिलकर आईपीएल की कुल 15 ट्रॉफी जीती हैं. और ये सभी टीमें आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 से बाहर हैं. अब सवाल यह है कि फिर टॉप 5 में कौन सी टीमें हैं?

RCB अभी भी टॉप पर

30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद भी IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अब तक अपने दोनों मैच जीतने वाली RCB अभी भी टॉप पर है. दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने भी दोनों मैच जीते हैं, लेकिन उसका रन रेट RCB से कम है. लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने 2 मैचों में से 1 जीता और 1 हारा है, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण लखनऊ तीसरे नंबर पर है, जबकि गुजरात चौथे नंबर पर है. पॉइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसने अब तक अपना पहला मैच जीता है. IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 में जिन टीमों की स्थिति मजबूत है, उनके नाम पर कुल मिलाकर अब तक केवल 1 आईपीएल ट्रॉफी है. गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल का खिताब जीता था.

मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर

वहीं, IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में नीचे के पांच पायदानों पर मौजूद टीमों के नाम पर अब तक कुल 15 आईपीएल खिताब हैं. 3 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ छठे नंबर पर है. 5 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति थोड़ी खराब है, उसने 3 मैचों में से 2 गंवाए हैं और वह सातवें नंबर पर है. 1 बार आईपीएल चैंपियन बनी सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 3 मैचों में से सिर्फ 1 मैच जीता है और वह आठवें नंबर पर है. आईपीएल 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स 3 मैच खेलकर 9वें नंबर पर है, जबकि 5 बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने अब तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं और वह आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है.

ये भी पढ़ेंः AI से लैस है ट्रंप का F-47, चीन-पाकिस्तान के लिए बनेगा 'विलेन'; जानिए F-35 से कितना अलग