सीरिया में फिर भड़की आग, सेना और असद समर्थकों में भीषण युद्ध; अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

सीरिया में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें जारी हैं.

Fire flares up again in Syria fierce war between army and Assad supporters
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Freepik

सीरिया में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें जारी हैं, जिसमें अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. यह जानकारी युद्ध पर नजर रखने वाले एक संगठन ने शनिवार को दी. यह संघर्ष सीरिया में पिछले 14 वर्षों में हुए संघर्षों के बाद से सबसे घातक घटनाओं में से एक मानी जा रही है.

असद समर्थकों ने अचानक हमला कर दिया

यह हिंसा उस वक्त शुरू हुई, जब असद को तीन महीने पहले सत्ता से अपदस्थ करने के बाद विद्रोहियों ने देश पर कब्जा किया. गुरुवार को दमिश्क की नयी सरकार के लिए यह घटनाएं एक बड़ी चुनौती बनकर उभरीं, जब सुरक्षा बलों ने तटीय शहर जबलेह के पास एक वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तब असद समर्थकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया.

सीरियाई सरकार ने आरोप लगाया है कि असद के समर्थकों द्वारा किए गए हमलों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की है और इस हिंसा के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को जवाबदेह ठहराया है. शुक्रवार को, सुन्नी मुस्लिम बंदूकधारियों ने असद के अल्पसंख्यक अलावी समुदाय के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़पों का सिलसिला और तेज हो गया. यह घटनाएं हयात तहरीर अल-शाम समूह के लिए एक बड़ा झटका साबित हुईं, क्योंकि इस समूह की अगुवाई में विद्रोहियों ने असद के शासन को उखाड़ फेंका था.

अधिकांश पुरुषों को गोली मारी

अलावी समुदाय के गांवों और कस्बों से मिली जानकारी के अनुसार, बंदूकधारियों ने अलावी समुदाय के अधिकांश पुरुषों को सड़कों पर या उनके घरों के दरवाजे पर ही गोली मारी. ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, इस संघर्ष में अब तक 428 अलावी लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि असद के समर्थक 120 लड़ाके और सुरक्षा बल के 89 जवान भी मारे गए हैं. संस्था के प्रमुख रामी अब्दुररहमान ने बताया कि शनिवार को बदले की भावना से हो रही हत्याएं कुछ हद तक रुक गई हैं.

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 9 march 2025: रवियोग और सर्वार्थ सिद्धि योग, आज का दिन लेकर आया है खुशियों की सौगात!