देवउठनी एकादशी पर बदलेगी किस्मत! भगवान विष्णु के जागते ही इन 3 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Dev Uthani Ekadashi 2026: 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर पूर्वाभाद्रपद और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इसका शुभ प्रभाव कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों पर पड़ सकता है. करियर, धन लाभ और पारिवारिक जीवन में खुशियां आने के संकेत हैं.

dev-uthani-ekadashi-2026-lucky-zodiac-signs-predictions
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है. इस साल 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार एकादशी पर पूर्वाभाद्रपद और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. इस शुभ संयोग का विशेष लाभ तीन राशियों को मिलने के संकेत हैं. इन जातकों के लिए धन, करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए देवउठनी एकादशी का शुभ संयोग कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है. इस दौरान आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के साथ धन से जुड़ी परेशानियां भी कम हो सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के लिए कोई बड़ी डील हाथ लगने की संभावना है. आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए देवउठनी एकादशी का समय भाग्य का साथ दिलाने वाला हो सकता है. इस अवधि में धन लाभ के योग बनेंगे और कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आपकी योजनाओं को गति मिल सकती है और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं. विवाह योग्य जातकों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. शादी में आ रही रुकावटें दूर होने और परिवार की ओर से विवाह के लिए सहमति मिलने की संभावना है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए देवउठनी एकादशी का संयोग सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से आपके प्रयास सफल हो सकते हैं. परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा और घर के सदस्यों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते हैं. दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा और जरूरत के समय उनकी मदद आपके काम आ सकती है. कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है और आप अपने लक्ष्यों की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेंगे.

देवउठनी एकादशी पर बन रहा है शुभ संयोग

इस साल देवउठनी एकादशी पर पूर्वाभाद्रपद और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में सिद्धि योग को शुभ कार्यों और सफलता से जोड़कर देखा जाता है. इसी वजह से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस संयोग का सकारात्मक प्रभाव कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिल सकता है. हालांकि, यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है.

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: 22 नवंबर को अपनी ही राशि तुला में लौटेंगे शुक्र, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन