BJP on Congress: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेश में दिए अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने भारत की आर्थिक स्थिति को 'इकोनॉमिक डिजास्टर' बताते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं.
राहुल गांधी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी ने सवाल उठाया कि जब अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं भारत की आर्थिक विकास दर को मजबूत मान रही हैं, तब राहुल गांधी देश की अर्थव्यवस्था को संकट में क्यों बता रहे हैं? कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है. उन्होंने दावा किया कि देश में बेरोजगारी की गंभीर समस्या है और शिक्षा व्यवस्था में भी बड़ी कमियां हैं. उनके मुताबिक, इन चुनौतियों को नजरअंदाज करने से वे खत्म नहीं होंगी.
ये भी पढ़ें- Dahaad: विदेशी धरती से स्टेटमेंट...Hurt हुआ देश का सेंटीमेंट? | Rahul Gandhi | Gaurav Bhatia |Debate