Dahaad: विदेशी धरती से स्टेटमेंट...Hurt हुआ देश का सेंटीमेंट? | Rahul Gandhi | Gaurav Bhatia |Debate

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर बोले राहुल गांधी, बीजेपी ने लगाया देश की छवि खराब करने का आरोप; क्या इस बयान से कांग्रेस को मिलेगा सियासी फायदा?

Bharat 24

Dahaad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश की धरती से भारत की आर्थिक विकास यात्रा पर सवाल उठाए हैं. इस बार उन्होंने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को लेकर चिंता जताई और मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा. उनके बयान के बाद सियासी बहस तेज हो गई है. बीजेपी ने इसे भारत की छवि खराब करने की कोशिश बताया है.

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत की आर्थिक स्थिति और विकास की रफ्तार को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने बेरोजगारी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की चुनौतियों का मुद्दा उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल किए. उनके बयान के बाद यह बहस शुरू हो गई है कि क्या भारत की विकास यात्रा पर सवाल उठाना विपक्ष की जिम्मेदारी है या विदेशी मंच पर इस तरह की आलोचना से देश की छवि प्रभावित होती है?

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution Update: दिल्ली में GRAP-3 की पाबंदियां खत्म, जानिए कहां कितना रहा AQI?