Republic Day Sale: Amazon और Flipkart पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर्स की डिटेल

Republic Day Sale: Amazon और Flipkart पर  मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर्स की डिटेल

नई दिल्ली, टेक्नोलॉजी डेस्क: ऑनलाइन सेल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी आई है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) पर रिपब्लिक डे सेल (Republic Day Sale) लाइव हो चुकी है.  सेल में सस्ती खरीदारी करने का मौका मिल रहा है. लेटेस्ट सेल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समेत अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर भारी-भरकम डिस्काउंट मिल रहा है.

Amazon में क्या मिल रहा है सस्ता?

अमेजन की ऑनलाइन सेल में  लैपटॉप, स्मार्टफोन, हेडफोन आदि पर 75 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ चुनिंदा बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठाने का मौका मिल रहा है. UPI के जरिए 1000 रुपये से ज्यादा की पेमेंट करने पर 100 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है. अगर आपको मोबाइल फोन खरीदना है तो सैमसंग, वनप्लस, रेडमी जैसे टॉप ब्रांड्स में तगड़ी छूट मिल रही है. अमेजन रिपब्लिक डे सेल 13 जनवरी से शुरू हो गई है जो 18 जनवरी तक चलेगी. 

Flipkart पर ऐसे होगी बड़ी बचत

अगर आप फ्लिपकार्ट से खरीदारी करते हैं तो नो कोस्ट ईएमआई का फायदा ले सकते हैं. यहां भी आपको लैपटॉप, स्मार्टफोन, घर का सामान काफी अच्छे डिस्काउंट में मिल रहा है. इसके अलावा, स्मार्टफोन की खरीदारी पर बैंक कार्ड के साथ  इन्स्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. आईसीआईसीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पर सुपर कॉइन के साथ भी एक्स्ट्रा डिस्काउंट पाया जा सकता है. फ्लिपकार्ट की सेल19 जनवरी तक ही लाइव रहेगी.