UP News: ट्रेन में शख्स ने मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में लगा दी इलेक्ट्रिक केतली, फिर जो हुआ...

UP News: ट्रेन में शख्स ने मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में लगा दी इलेक्ट्रिक केतली, फिर जो हुआ...

अलीगढ़, भारत 24 न्यूज डेस्क: यूपी में ठंड अपने चरम पर है. सर्दी का सितम ऐसा है कि हर कोई इससे कांप और ठिठुर (Uttar Pradesh Weather) रहा है. शीतलहर और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बड़ा दी है. इस बीच एक शख्स ने चलती ट्रेन में अजीबो-गरीब घटना को अंजाम दिया.पीने के लिए गर्म पानी ना मिलने पर उसने चार्जिंग प्वाईंट में इलेक्ट्रिक केतली से पानी गरम कर दिया. लेकिन उसका ये कदम उसके लिए भारी भी पड़ गया. 

चलती ट्रेन में किया पानी गर्म

ये पूरा मामला गया का है. जहां गया से दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस में तासी नाम के एक पैसेंजर को पैंट्री से गर्म पानी नहीं मिलने पर उसने इलेक्ट्रिक केतली में मोबाइलल चार्जिंग पॉईंट से पानी गर्म किया.  इसकी जानकारी प्रयागराज रेल मंडल से अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन को दी गई. इस पर ट्रेन जब अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ एएसआई ने मामले की जानकारी ली. इस मामले में यात्री तासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि जुर्माने के बाद उसे छोड़ दिया गया. 

क्यों किया गर्म पानी? 

पैसेंजर तासी के साथ ट्रेन में  70 साल की महिला भी सफर कर रही थी. ऐसे में उसका कहना था कि महिला को दवाई लेने के लिए उसे गर्म पानी चाहिए था. इसको लेकर उसने ट्रेन की पैंट्री कार के कर्मियों से रिक्वेस्ट की. लेकिन उसे गर्म पानी नहीं दिया गया. इसके बाद उसने इलेक्ट्रिक केतली निकाली और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में लगाकर पानी गर्म कर महिला को पीने के लिए दे दिया.