आज क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स में से एक, चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस महामुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला केवल एक ट्रॉफी जीतने की लड़ाई नहीं, बल्कि क्रिकेट की दुनिया में अपनी श्रेष्ठता साबित करने का अवसर भी होगा.
क्या 'डेजर्ट स्टॉर्म' दोबारा लौटेगा?
27 साल पहले शारजाह में भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे के दौरान आए रेतीले तूफान के बाद, जब सचिन तेंदुलकर ने 143 रनों की अविस्मरणीय पारी खेली थी, तो क्रिकेट जगत ने उसे 'डेजर्ट स्टॉर्म' का नाम दिया था. आज, उसी यादगार पारी के कुछ किलोमीटर दूर, क्या रोहित शर्मा या विराट कोहली अपने बल्ले से वही कहर बरपाएंगे? क्या भारतीय स्पिनर्स अपनी फिरकी से न्यूजीलैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे? इन सभी सवालों के जवाब कुछ घंटों में मिल जाएंगे.
भारत और न्यूजीलैंड – आईसीसी टूर्नामेंट्स के सबसे सफल दल
भारत और न्यूजीलैंड पिछले एक दशक से आईसीसी टूर्नामेंट्स के सबसे मजबूत दावेदार रहे हैं. 2011 से अब तक भारत ने 14 आईसीसी टूर्नामेंट्स में से 12 में नॉकआउट तक का सफर तय किया है, जिसमें तीन खिताब अपने नाम किए हैं और पांच बार उपविजेता रहा है. वहीं, न्यूजीलैंड ने आठ बार नॉकआउट चरण में जगह बनाई और एक बार विजेता और तीन बार उपविजेता बना.
दुबई की पिच और परिस्थितियां
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक खेले गए मैचों में बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा है. पिछले पांच वनडे मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 235 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में यह और भी कम, 229 रन रहा है. भारतीय स्पिनर्स ने इस मैदान पर प्रभावी प्रदर्शन किया है, वहीं न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने भी विकेट झटके हैं, लेकिन भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में वे खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे.
आमना-सामना: भारत बनाम न्यूजीलैंड
संभावित प्लेइंग XI
भारत:
न्यूजीलैंड:
पिच और मौसम
फाइनल मुकाबले के लिए वही पिच इस्तेमाल होगी जिस पर भारत-पाकिस्तान का मैच खेला गया था. मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और तापमान दोपहर में 34 डिग्री सेल्सियस से घटकर शाम तक 28 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा.
प्रमुख आंकड़े और रिकॉर्ड्स
कहां देखें मुकाबला?
इस महा-मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट दोपहर 2:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, नेटवर्क18 और जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः जेलेंस्की को ट्रंप से पंगा लेना पड़ा भारी, रूस ने शुरू किया यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला, 25 लोगों की मौत