Vande Bharat: गोधरा कांड पर सोनिया गांधी का दावा! SIT चीफ राकेश अस्थाना ने खोली पोल | Sonia Gandhi

Vande Bharat: सोनिया गांधी ने अपनी किताब में गोधरा कांड और उसके बाद भड़के दंगों का किया जिक्र, तत्कालीन SIT प्रमुख राकेश अस्थाना ने जांच के तथ्यों का हवाला देकर दावों को नकारा.

Bharat 24

Vande Bharat: गोधरा कांड को 24 साल बीत चुके हैं, लेकिन साबरमती एक्सप्रेस की जलती हुई बोगियों से जुड़ी घटना आज भी देश की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है. समय के साथ सरकारें बदलीं और राजनीतिक परिस्थितियां भी बदलीं, लेकिन इस घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. अब एक बार फिर गोधरा कांड को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.

इस बार विवाद की वजह कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love बनी है. सोनिया गांधी ने अपनी किताब में गोधरा कांड का जिक्र करते हुए घटना और उसके बाद भड़के दंगों को लेकर अपनी बात रखी है. उनके लेखन में दर्ज तथ्यों पर अब उस समय गोधरा कांड की जांच से जुड़े रहे तत्कालीन एसआईटी प्रमुख राकेश अस्थाना ने प्रतिक्रिया दी है.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप, आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दिलाई रोमांचक जीत