Ram Navmi: एक बहुत लमबे समय के बाद राम लाला अपना जन्मदिन अपनी भूमि में मनाएंगे. यह दृश्य कितना भव्य और कितना सुंदर होगा. आपको बतां दें की चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन और राम नवमी के अवसर से पहले, अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में भव्य उत्सव के लिए तैयार हो गया है. राम लला को 56 प्रकार का भोग प्रसाद भी लगाया जाएगा.
56 प्रकार का भोग
चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन और राम नवमी के अवसर से पहले अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भव्य उत्सव के लिए तैयार हो गया है. राम भगवान को इस खास अवसर पर 56 तरह का भोग प्रसाद के रुप में लगाया जाएगा. मीडिया से बात करते हुए, राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि उत्सव की "...सभी व्यवस्थाएं ट्रस्ट द्वारा की जा रही हैं और राम नवमी का अवसर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा. ट्रस्ट सजावट का प्रबंधन भी कर रहा है. रामनवमी बड़े उत्साह से मनाई जाएगी."
यह भी पढ़े: PM Modi Bihar Visit: 'राजद बिहार में जंगल राज का सबसे बड़ा चेहरा है', जनसभा में बोले PM मोदी
राम नवमी पर पड़ेगीं सूर्य की किरणें
मुख्य पुजारी ने भी समारोह को विशेष बताया क्योंकि यह 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद पहली बार हो रहा है.इस मौके पर दोपहर 12:16 बजे पांच मिनट के लिए भगवान राम का सूर्य अभिषेक भी किया जाएगा. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, ''राम नवमी पर दोपहर 12:16 बजे करीब 5 मिनट तक सूर्य की किरणें भगवान रामलला के माथे पर पड़ेंगी, जिसके लिए महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं. वैज्ञानिक इन क्षणों को प्रदर्शित करने के लिए काम कर रहे हैं.''
भगवान राम लला का जन्म उत्सव रामनवमी दोपहर में मनाई जाएगी और भगवान को विभिन्न प्रकार के प्रसाद चढ़ाए जाएंगे. आज भक्तों द्वारा 56 प्रकार का भोग प्रसाद लगाया गया है जो बुधवार को दोपहर में भगवान को अर्पित किया जाएगा. उत्सव से पहले, श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रबंधन की देखभाल के लिए गठित ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने उत्सव के दौरान आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है.
ट्रस्ट ने बढ़ाया दर्शन का समय
ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि रामनवमी के दिन, ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3:30 बजे से भक्तों के लिए कतार में लगने की व्यवस्था की जाएगी. ट्रस्ट ने दर्शन की अवधि भी 19 घंटे तक बढ़ा दी है, जो मंगला आरती से शुरू होकर रात 11:00 बजे तक जारी रहेगी. चार भोग अर्पण के दौरान सिर्फ पांच मिनट के लिए पट बंद रहेगा. इस उत्सव का प्रसारण पूरे अयोध्या में लगभग सौ बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा. ट्रस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लाइव प्रसारण होगा, ट्रस्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा.
यह भी पढ़े: पुणे फैशन वीक में अर्चना कोचर के कलेक्शन के लिए शो स्टॉपर बनीं ज़रीन खान