कब तक आएगा CBSE बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट? डिजिलॉकर से ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Board 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं.

When will the CBSE Board 10th results be released How to download them using DigiLocker
Image Source: ANI/ File

CBSE Board 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. कक्षा दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी.

सीबीएसई कक्षा दसवीं का रिजल्ट अप्रैल माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है. ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर सुरक्षित रखें ताकि रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी न हो. इस साल करीब 25 लाख छात्रों ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया. परीक्षा के लिए कुल 8,074 केंद्र बनाए गए थे.

रिजल्ट कहां से चेक करें?

छात्र अपने रिजल्ट को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा इन वेबसाइट्स से भी डाउनलोड कर सकते हैं:

  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप डिजिलॉकर से अपना रिजल्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • अब अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालकर लॉगिन करें.
  • फिर 'Issued Documents' सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब CBSE Class 10th Result लिंक पर क्लिक करें.
  • अंत में आप अपना रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

दूसरी बार होगी कक्षा दसवीं की परीक्षा

इस साल से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी. अगर कोई छात्र पहले परीक्षा में अपने अंक से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह सीबीएसई द्वारा आयोजित दूसरी परीक्षा में भाग लेकर अपने अंकों को सुधार सकता है. 

इस प्रक्रिया में छात्रों को वह अंक दिए जाएंगे, जिसमें उन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. अब सभी छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, और यह जानने के लिए तैयार हैं कि वे अपनी मेहनत का फल किस रूप में पाएंगे.

ये भी पढ़ें- यूपी ATS ने आतंकी साजिश का किया पर्दाफाश, पाकिस्तानी हैंडलरों से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार, क्या था प्लान?