Weather Update: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देशभर के मौसम ने अचानक करवट ले ली है. कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया है. खासतौर पर उत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है.
जहां पहले उम्मीद थी कि 6 अप्रैल से मौसम सामान्य हो जाएगा, वहीं भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने नया अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटे तक देश के करीब 12 राज्यों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना बनी रहेगी.
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ सक्रिय हैं, जिनका असर 7 और 8 अप्रैल को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम (6 से 8 अप्रैल)
दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है.
उत्तर प्रदेश में मौसम (6 से 8 अप्रैल)
उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का असर देखा गया है.
लखनऊ, सहारनपुर, अलीगढ़, झांसी, कानपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी है.
बिहार में मौसम (6 से 8 अप्रैल)
उत्तराखंड में मौसम (6 से 8 अप्रैल)
उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है.
मध्य प्रदेश में मौसम (6 से 8 अप्रैल)
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है.
राजस्थान में मौसम (6 से 8 अप्रैल)
राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है.
झारखंड में मौसम
झारखंड के रांची, गिरिडीह, गोड्डा और पाकुड़ में 6 से 8 अप्रैल के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं.
ओडिशा में मौसम चेतावनी
ओडिशा के मयूरभंज और कटक समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 70 किमी/घंटा तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम बदलने की वजह
इस मौसम परिवर्तन की मुख्य वजह दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हैं, जो उत्तर-पश्चिम भारत में प्रभाव डाल रहे हैं. इनके कारण नमी और ठंडी हवाओं के टकराव से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें राशिफल