PM Modi Bihar Visit: 'राजद बिहार में जंगल राज का सबसे बड़ा चेहरा है', जनसभा में बोले PM मोदी

PM Modi Bihar Visit पीएम मोदी आज बिहार में दो जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं. बता दें की इस दौरान गया में पीएम ने गया में RJD पार्टी पर जमकर निशाना साधा है.

PM Modi Bihar Visit attack on rjd hindi news
PM Modi Bihar Visit-Photo: ANI

PM Modi Bihar Visit

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार में दो जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच चुके हैं. वहीं गया में पहुंच पीएम मोदी ने  RJD पर जमकर निशाना साधा है. सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि  ...राजद ने बिहार को केवल दो चीजें दीं- जंगल राज और भ्रष्टाचार.”

बिहार गया में पीएम मोदी ने जनता को किया संबोधित

जनसभा को संबोधित करने हुए बिहार की पूर्व RJD की सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा की "राजद ने कई वर्षों तक बिहार पर शासन किया है लेकिन उनमें अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं है. राजद बिहार में जंगल राज का सबसे बड़ा चेहरा है...राजद ने बिहार को केवल दो चीजें दीं- जंगल राज और भ्रष्टाचार.

पीएम ने कहा की पूर्व सरकार की इतनी हिम्मत नहीं है की यह अपनी सरकारों ने क्या काम किए उसपर चर्चा कर लें. उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज का दूसरा चेहरा RJD है. इसी दौरान बिहार की जनता से पीएम ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार और बिहार की बर्बादी की गुनहागार RJD. पीएम मोदी इस जनसभा में RJD पार्टी पर निशाना साधा है. वहीं इसी के साथ गया के बाद पीएम मोदी की बिहार पूर्णियां में भी रैली होने वाली है.

यह भी पढ़े: BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 12वीं लिस्ट, 4 राज्यों से 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान