पंचकूला, भारच 24 डिजिटल डेस्क: लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा से जुड़ने के लिए विपक्षी पार्टियों के नेताओं में होड़ सी लग गई है. बीते दिनों पंचकूला में रादौर से दो बार विधायक रह चुके आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बंताराम बाल्मीकि सहित कांग्रेस, इनेलो, जजपा से जुड़े 100 से अधिक नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal Khattar) और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया. इस दौरान सीएम ने सभी को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार
इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा- 'भाजपा पहले देश, फिर पार्टी और फिर कार्यकर्ता के सिद्धांत पर चलती है. उन्हें उम्मीद है कि भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ता इसी सिद्धांत पर चलते हुए देश और पार्टी की सेवा करेंगे.' पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा 'सरकारी योजनाओं के संबंध में शुरू किए गए पोर्टल बंद करने की बात कहने वालों की राजनीति जनता खत्म करेगी.
'कुछ पार्टियों में स्वार्थी लोग होते हैं'- सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 'भाजपा में स्वार्थ से ऊपर उठकर काम करने वाले लोग हैं. सभी के लिए देश पहले है. भाजपा में समाज हित में काम करने की व्यवस्था बनाई जाती है. विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि 'कुछ पार्टियों में स्वार्थी लोग होते हैं, जिनकी सोच मैं, मेरा परिवार तक ही सीमित रहती है, इसलिए उन लोगों को देश और प्रदेश के विकास से कोई मतलब नहीं होता.'