Ram Mandir Ayodhya: स्कूल-ऑफिस बंद, मांस-शराब की दुकानों पर लगा ताला, जानें कहां क्या रहेगा बंद?

Ram Mandir Ayodhya: स्कूल-ऑफिस बंद, मांस-शराब की दुकानों पर लगा ताला, जानें कहां क्या रहेगा बंद?

अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) पूरी तरह से दुल्हन की तरह सज गई है. 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसके लिए दफ्तरों में जहां छुट्टी का ऐलान किया गया है, वहीं मांस-शराब की दुकानें और कसीनों भी बंद रहेंगे.  केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मियों के लिए भी सोमवार दोपहर ढाई बजे तक अवकाश का ऐलान किया है. कई राज्यों ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है. चलिए जानते हैं कहां.. क्या-क्या बंद रहेगा. 

मध्य प्रदेश में मांस की दुकानें बंद

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार नेनगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी मांस-मछली की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है. इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा भी की गई है. सभी सरकारी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे.

गोवा में बंद रहेंगे कैसीनो

गोवा में इन दिनों घूमने का सीजन चल रहा है. आए दिन टूरिस्ट यहां ट्रेवल कर रहे हैं. लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को देखते हुए गोवा में 22 जनवरी को कैसीनो सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे. इसी के साथ उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, ओडिशा, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में कहीं स्कूल-कॉलेज बंद तो कहीं हाफ डे घोषित किया गया है

यूपी में जारी दिशा-निर्देश

- अयोध्या में काफी संख्या में दर्शनार्थी मौजूद है. इसलिए उन्हें एक साथ दर्शन करने ना आने को कहा गया है. 
-  22 जनवरी के बाद क्रम से दर्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है.
- सभी चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. 
- इंडो-नेपाल बार्डर, इंटर स्टेट बॉर्डर, अयोध्या और उससे सटे जिलों के बॉर्डर पर चेकिंग होगी.
- आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से संबंधित वाहनों की सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा.
- अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं से शिष्टतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश.
- संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की पूरी तलाशी और पूछताछ की जाएगी. 
- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई.