Haryana: CM खट्टर ने समाज के नाम कर दिया अपना पैतृक घर, बच्चों के लिए बनेगी ई-लाइब्रेरी

Haryana: CM खट्टर ने समाज के नाम कर दिया अपना पैतृक घर, बच्चों के लिए बनेगी ई-लाइब्रेरी

रोहतक, भारत 24 डिजिटल डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) सोमवार को रोहतक जिले में अपने पैतृक गांव बनियानी पहुंची थे. यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा, 'मैं अपने गांव आया हूं. यह गांव मेरे लिए खास है. क्योंकि मैंने अपना पूरा बचपन यहीं बिताया है और स्कूली शिक्षा भी यहीं से प्राप्त की है.'

गांव और समाज के नाम पैतृक घर 

अपने गांव बनियानी पहुंचकर सीएम लाल ने आधारभूत विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान सीएम ने  अपने पैतृक घर को गांव और समाज के नाम करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस घर में बच्चों के लिए ई-लाइब्रेरी (e-library) बनाई जाए. सीएम ने अपने मकान के साथ लगते चाचा के बेटे के मकान को भी गांव को सौंप दिया.

200 गज में बनेगी ई-लाइब्रेरी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा 'मैंने सोचा कि मेरा पुश्तैनी घर गांव के कुछ काम आना चाहिए. इस घर के पड़ोस में मेरे चचेरे भाई का भी घर है. घर के भूखंड का आकार लगभग 200 वर्ग गज है, जिसे गांव को सौंप दिया गया है. इस मकान में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी. ई-लाइब्रेरी में कंप्यूटर के अलावा किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी.