'मिशन कर्मयोगी हरियाणा' के तहत कर्मचारियों को पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ, शिविर लगाएगी मनोहर सरकार

'मिशन कर्मयोगी हरियाणा' के तहत कर्मचारियों को पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ, शिविर लगाएगी मनोहर सरकार

चंडीगढ़, भारत 24 डिजिटल डेस्क:  हरियाणा की मनोहर लाल सरकार (Manohar Lal Government) ने अधिकारियों-कर्मचारियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए मिशन कर्मयोगी हरियाणा (Mission Karmayogi Haryana)नाम से एक अनूठी पहल शुरू की है. इसका उद्देश्य सभी तीन लाख अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी भूमिकाओं में और अधिक नागरिक-केंद्रित तथा नैतिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए तैयार करना है.

नैतिकता शिविर आयोजित किए जाएंगे

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि मिशन कर्मयोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत करनाल और पंचकूला में 31 जनवरी और 06 फरवरी को नैतिकता शिविर आयोजित किए जाएंगे. जिसके लिए अधिकारियों को दो समूहों में बांटा गया है. इन नैतिकता शिविरों में राज्य सरकार के सभी आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, अन्य सेवाओं और एचसीएस अधिकारियों के लिए एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा.

किस चीज को दिया जाएगा महत्व

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि इस अवसर पर अपने विचार को पेश करने के लिए प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है. मिशन कर्मयोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत कार्यस्थल नैतिकता, निष्ठा और चुनौतियां तथा प्रलोभनों और प्रतिकूल परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की संस्कृति विकसित करने के महत्व पर बल दिया जाएगा.