kanchanjunga Express Train Accident: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में आज सुबह भायवह रेल हादसा हुआ है. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अब तक हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस हादसे पर अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है.
#BreakingNews | रेल हादसे पर बड़ी खबर
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) June 17, 2024
PM मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा
घायलों को 50-50 हजार मुआवजे का ऐलान
Watch : https://t.co/V86MpvT2e5#PMModi #Rangapani #Darjeeling #WestBengal #TrainAccident #Bharat24Digital@RanjanaRawat21… pic.twitter.com/uDcCm5Ul2Z
रेल हादसा दुखद है
इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में रेल हादसा दुखद है. जिन लोगों ने अपन को खोया है, उनके लिए मेरी संवेदनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. पीएम ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से बात की है और स्तिथि का जायजा लिया है. इस हादसे में प्रभावित की सहायता के लिए राहत बचाव अभियान जारी है. वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं.
पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
इस घटना का शिकार हुए लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है. इस संबंध में PMO ने जलपाईगुड़ी हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. इसके अलावा जो लोग जख्मी हुए हैं, उन्हें 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
गृह मंत्री ने जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुखद है. इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
#BreakingNews| CR| प. बंगाल में हुए रेल हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) June 17, 2024
'न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुखद है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं, परिजनों को खोने वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं'- अमित शाह
Watch :… pic.twitter.com/wsDsInzL7z
रेल हादसे पर बोलीं राष्ट्रपति
इस रेल हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में हादसे की वजह से हुई मौतों की खबर अत्यंत व्यथित करने वाली है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं. वे घायलों के जल्द स्वस्थ होने और रेस्क्यू के सफल होने की कामना करती हूं.
यह भी पढ़े: बंगाल रंगपानी स्टेशन पर हुआ ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, कई घायल