PM Kisan: देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है. 13 मार्च, शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की राजधानी गुवाहाटी से करीब 18,640 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे. किसान इस किस्त का इंतजार फरवरी से कर रहे थे.
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम गुवाहाटी में शाम 5 बजे से शुरू होगा. इसके बाद सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खातों में पैसे भेजे जाएंगे.
अन्नदाता को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम। पीएम-किसान की 22वीं किस्त के तहत ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT)के माध्यम से 9.32 करोड़ से अधिक किसानों तक सीधे पहुंचेगी। #PMKisan #PMKisan22stInstalment #PMKisanSammanNidhi@PMOIndia pic.twitter.com/uuL1bHX6xB
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) March 11, 2026
पैसा ट्रांसफर होते ही किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आने लगेंगे. हालांकि कई बार बैंक प्रक्रिया के कारण कुछ खातों में पैसा आने में थोड़ा समय भी लग सकता है. ऐसे में अगर तुरंत मैसेज न आए तो घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ घंटों बाद या अगले दिन भी पैसा पहुंच सकता है.
किसानों को कितनी राशि मिलेगी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह रकम 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है.
13 मार्च को जारी होने वाली किस्त में किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे जाएंगे. इससे पहले पिछले साल 2 अगस्त और 19 नवंबर को भी किसानों को 2000-2000 रुपये की किस्त मिली थी.
खाते से पैसा कैसे निकालें
जब आपके बैंक खाते में यह राशि आ जाएगी, तो आप इसे आसानी से निकाल सकते हैं. सरकार ने VLE, FPS, SHG और FPO से जुड़े केंद्रों को भी किसानों की मदद करने के निर्देश दिए हैं.
किसान Digipay और DigiPay Lite ऐप के जरिए भी यह पैसा निकाल सकते हैं.
पैसा निकालने के लिए कोई फीस नहीं
पीएम किसान योजना से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह मुफ्त हैं. अगर कोई व्यक्ति पैसे निकालने या सुविधा देने के नाम पर शुल्क मांगता है, तो इसकी शिकायत नजदीकी कृषि विभाग में की जा सकती है.
ऐसे चेक करें कि पैसा आएगा या नहीं
किसान यह भी पता कर सकते हैं कि उन्हें 22वीं किस्त मिलेगी या नहीं. इसके लिए:
इसके बाद आपके खाते से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
ये भी पढ़ें- ईरान ने भारतीय जहाजों के लिए खोला रास्ता, होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले पुष्पक और परिमल टैंकर