kanchanjunga Express Train Accident
इस समय पश्चिम बंगाल से बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है. दरअसल यहां एक एक्स्प्रेस ट्रेन को पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है. घटना के बाद ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं. इस हादसे में कई यात्रियों की मौत की भी जानकारी सामने आई है.
हादसे में हुई कई यात्रियों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में कई यात्रियों की मौत ही है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और रेलवे अफसर मौके पर मौजूद हैं. राहत कार्य जारी है. वहीं इनमें ट्रेन में फसे सभी यात्रियों को निकाला जा रहा है.
#BreakingNews|CR| बंगाल: रंगपानी स्टेशन पर ट्रेन हादसा
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) June 17, 2024
मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को मारी टक्कर
ट्रेन हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर
Watch : https://t.co/V86MpvT2e5 #Bengal #TrainAccident #Bharat24Digital @RailMinIndia pic.twitter.com/cCWf7Eiujz
कहां जा रही थी ट्रेन?
कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई है. यह सियालदाह जा रही थी. ट्रेन निजबाड़ी से पहले खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी ने रफ्तार में ट्रेन को टक्कर मारी. इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक यात्री ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी है.
ट्रेन को मारी गई टक्कर
हादसे का शिकार हुआ लोगों में एक यात्री ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि जिस समय वह ट्रेन के अंदर ही मौजूद थे ठीक उसी वक्त पीछे से जोर का झटका लगा. किसी को भी कुछ समझ नहीं आया था. केवल यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे और साथ में शोर सुनाई दे रहा था. वह भी ट्रेन से उतरकर पीछे की ओर भागे.
गंभीर रूप से घायल ड्राइवर
इस घटना में मालगाड़ी का भी ड्राइवर बुरी तरह घायल है. साथ ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. साथ ही लोको पायलट से भी मामले की जानकारी ली जा रीह है.
सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना पर बंगाल सीएम ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अभी-अभी दार्जिलिंग जिले के फाँसीदेवा क्षेत्र में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूँ. हालांकि विवरण की प्रतीक्षा है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है. बचाव, पुनर्प्राप्ति, चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टरों, एम्बुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है.
यह भी पढ़े:EVM विवाद पर बीजेपी नेता का वार, बोले अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर' EVM के खिलाफ खड़े हैं